हंसिका मोटवानी सगाई के बाद मंगेतर संग एयरपोर्ट पर आईं नजर, शरमाते हुए इंगेजमेंट रिंग की फ्लॉन्ट

पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी BF सोहेल कथूरिया संग पेरिस में सगाई करके भारत लौट आई हैं। हाल ही में, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

हंसिका मोटवानी सगाई के बाद मंगेतर संग एयरपोर्ट पर आईं नजर, शरमाते हुए इंगेजमेंट रिंग की फ्लॉन्ट

पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की खुशी सातवें आसमान पर है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) के साथ सगाई की है। सोहेल ने एक्ट्रेस को पेरिस में एफिल टावर के सामने प्रपोज किया। अब कपल भारत वापस लौट आया है। 3 नवंबर 2022 को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह शरमाती हुई नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की।

hansika

हंसिका अपने मंगेतर सोहेल कथूरिया के साथ 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के 'मुंडोता किले' में शाही शादी करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले, एक्ट्रेस ने पेरिस में अपनी ड्रीम इंगेजमेंट की, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोहेल ने एफिल टावर के सामने घुटने पर बैठकर हंसिका को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। अब भला ऐसे ड्रीम प्रपोजल को हंसिका कैसे ना कह सकती थीं। उन्होंने भी खुशी से झूमते हुए प्रपोजल को तुरंत एक्सेप्ट कर लिया। तस्वीरों में हंसिका व्हाइट ड्रेस में हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "अब और हमेशा के लिए।"

hansika motwani

hansika motwani

hansika motwani

सगाई के बाद हंसिका अपने मंगेतर सोहेल के साथ भारत वापस लौट आई हैं। 3 नवंबर 2022 को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपने एयरपोर्ट लुक के लिए अभिनेत्री ने सफेद रंग के को-ऑर्ड सेट को चुना, जिसके चारों ओर ग्रे प्रिंट थे। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक हैंडबैग और सनग्लासेज से एक्सेसराइज़ किया। जब फैंस ने हंसिका को शादी की अग्रिम बधाई दी, तो वह शरमाने लगीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बड़े से हीरे वाली सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की। इस दौरान, उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

hansika motwani

hansika

हंसिका के तुरंत बाद, उनके मंगेतर सोहेल कथूरिया को एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर स्पॉट किया गया। वह नीले और सफेद रंग की स्वेटशर्ट व नीली जींस में बेहद हैंडसम लग रहे थे। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा, वैसे ही उन्हें बधाई दी।

sohail kathuria

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका और सोहेल के प्री-वेडिंग फंक्शन 2 दिसंबर 2022 को एक सूफी नाइट के साथ शुरू होंगे और अगले दिन कपल की मेहंदी-संगीत की रस्में होंगी। बाद में 4 दिसंबर 2022 को सुबह के समय हंसिका और सोहेल की हल्दी होगी, इसके बाद शाम को कपल के फेरे होंगे। शादी के बाद, कपल के फैमिली मेंबर्स के लिए एक कैसीनो-थीम वाली आफ्टर-पार्टी होगी।

hansika motwani

वर्क फ्रंट की बात करें, तो हंसिका आखिरी बार फिल्म 'महा' में नजर आई थीं। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस की आफ्टर इंगेजमेंट की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.