क्या एमी जैक्सन ने ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक के साथ अपना रिश्ता किया ऑफिशियल, देखें तस्वीर

हाल ही में, एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

क्या एमी जैक्सन ने ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक के साथ अपना रिश्ता किया ऑफिशियल, देखें तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनको लेकर खबर है कि, वो एक ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक को डेट कर रही हैं। हाल ही में, एमी ने एड के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। ऐसे में माना जा रहा है कि, एक्ट्रेस ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

amy jackson

पहले ये जान लीजिए कि, एड वेस्टविक को डेट करने से पहले एमी ने जॉर्ज पानायिटू को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों ने सगाई तक कर ली थी। इतना ही नहीं, साल 2019 में इन्हें एक बेटा भी हुआ था, जिसका नाम इन्होंने एंड्रियास पानायिटू रखा है। हालांकि, अब एमी और जॉर्ज अलग हो चुके हैं और अब एमी एक्टर एड वेस्टविक को डेट कर रही हैं।

amy jackson

(ये भी पढ़ें- करण वी ग्रोवर ने शादी के बाद की पहली तस्वीर की शेयर, बेबी पिंक 'चूड़ा' पहने दिखीं पॉपी जब्बल)

अब बात करते हैं एमी जैक्सन और एड वेस्टविक की लेटेस्ट फोटो की। दरअसल, 5 जून 2022 को एमी जैक्सन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रिटिश अभिनेता एड वेस्टविक के साथ एक अपनी रोमांटिक तस्वीर साझा की है। ऐसा माना जा रहा है कि, एक्ट्रेस ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। तस्वीर में एमी और एड एक इंटीमेट सेल्फी के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। जहां, एड सफेद पोशाक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, एमी काले रंग की पोशाक में स्टनिंग लग रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर के साथ उन्होंने कई नोट नहीं लिखा है। यहां देखें वो फोटो।

amy jackson

इससे पहले, एमी और एड की सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों को लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था। दोनों ने कैजुअल आउटफिट पहना था। जहां एड एक ग्रे स्वेटशर्ट और नीले रंग की शॉर्ट्स पहने दिखे थे। वहीं, एमी एक सफेद जैकेट के साथ एक ग्रे टॉप और मैचिंग लेगिंग में दिखाई दी थीं। यहां देखें वो फोटोज।

amy jackson

amy jackson

amy jackson

amy jackson

(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की मां आयशा के बर्थडे पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने शेयर किया प्यारा पोस्ट)

फिलहाल, देखना ये होगा कि, एमी और एड कब अपने रिश्ते पर बात करेंगे। वैसे, आपको एमी और एड की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- edwestwicks.wife)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.