Ileana D'Cruz ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें कीं शेयर, नेटिजंस ने कहा- 'नाजायज औलाद'

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने कुछ हफ्ते पहले अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब उन्होंने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ileana D'Cruz ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें कीं शेयर, नेटिजंस ने कहा- 'नाजायज औलाद'

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी पहली तस्वीर साझा की है, जिससे फैंस हैरान हो गए हैं। भारत जैसे देश में बिना शादी के प्रेग्नेंसी की घोषणा करना बहुत साहस का काम है। हालांकि, इलियाना ने इंटरनेट पर उस समय तहलका मचा दिया था, जब अचानक उन्होंने प्रेग्नेंसी की एक क्यूट सी अनाउंसमेंट शेयर की थी। जहां इस फैसले पर उनकी ट्रोलिंग हो रही थी, वहीं इलियाना ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

इलियाना डिक्रूज ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें कीं शेयर

दरअसल, 12 मई 2023 को इलियाना डिक्रूज ने आखिरकार अपने फैंस के लिए खुद की बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। इंटरनेट यूजर्स इलियाना के मॉमी लुक को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फोटो में होने वाली मां इलियाना को ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में देखा गया, जिसमें थाई-स्लिट और प्लंजिंग नेकलाइन थी। फोटो में उन्होंने अपना प्यारा बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था और काफी सुंदर लग रही थीं।

Ileana D'Cruz

एक अन्य फोटो में वह अपने बेबी बंप को देख रही थीं और यह एक प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया। मिनिमल मेकअप और स्ट्रेट हेयर ने उनके लुक को पूरा किया था और प्रेग्नेंसी ग्लो उनके लुक में चार-चांद लगा र​हा था। इसके साथ ही इलियाना ने लिखा, "बंप अलर्ट।"

Ileana D'Cruz

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई फोटोज शेयर करने पर ट्रोल हुईं इलियाना

जहां कुछ लोगों ने इलियाना की इन फोटोज पर अपना प्यार बरसाया, वहीं कुछ नेटिजंस ने बिना शादी के प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह के कमेंट्स किए। दो यूजर ने लिखा, ''नाजायज औलाद।'' तो एक अन्य ने लिखा, ''क्या जमाना आ गया है, बिना शादी के ही मां बन गई।'' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

ileana

जब इलियाना ने बेबी किक्स को लेकर अपने अनुभव के बारे में की थी बात

4 मई 2023 को इलियाना ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वह अपने बिस्तर पर लेटी हुई थीं और नींद लेने की कोशिश कर रही थीं। तस्वीर में वह अपना प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेर रही थीं। इसके साथ ही इलियाना ने अपने पेट में बेबी किक के अपने अनुभव को साझा किया था। उन्होंने लिखा कि जब वह सोने की कोशिश करती हैं, तो उनके पेट के अंदर बच्चा लात मारना शुरू कर देता है। उनके शब्दों में, "जब आप कुछ नींद लेना चाहते हैं, लेकिन बेबी आपके पेट में डांस पार्टी करने का फैसला करता है।"

जब इलियाना ने किया था अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान

18 अप्रैल 2023 को इलियाना ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर दो क्यूट तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली फोटो में बेड पर एक टी-शर्ट थी, जिसके ऊपर लिखा था, "और इसलिए एडवेंचर शुरू होता है।" अगली तस्वीर में हम इलियाना को 'मम्मा' का नेकलेस पहने हुए देख सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पहले बच्चे के स्वागत में खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था, "जल्दी आ रहा है। मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।"

Ileana D'Cruz

फिलहाल, अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती इलियाना की क्यूट तस्वीरों के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.