Ileana D'Cruz ने अपने मिस्ट्री मैन की नई तस्वीर की शेयर, व्हाइट पायजामा में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

होने वाली मां इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने मिस्ट्री मैन की एक मनमोहक झलक दिखाई है। उन्होंने अपने फुल ग्रो बेबी बंप की तस्वीर भी पोस्ट की है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ileana D'Cruz ने अपने मिस्ट्री मैन की नई तस्वीर की शेयर, व्हाइट पायजामा में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) अपने जीवन के सबसे अच्छे दिन जी रही हैं, क्योंकि वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अभिनेत्री फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। वह अक्सर अपने इंस्टा हैंडल से हमें अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां दिखाती रहती हैं। उनके हालिया पोस्ट में हम उनके फुल ग्रो बेबी बंप की झलक देख सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन की भी फोटो शेयर की है।

इलियाना डिक्रूज ने अपने मिस्ट्री मैन की फोटो की शेयर

1 जुलाई 2023 को इलियाना डिक्रूज़ ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने मिस्ट्री मैन की एक तस्वीर शेयर की। इसमें इलियाना के जीवन के प्यार को उनके प्यारे डॉगी को प्यार करते देखा जा सकता है। हालांकि, तस्वीर में मिस्ट्री मैन का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ''पपी लव।''

Ileana D'Cruz

इससे पहले, अभिनेत्री ने अपने मिस्ट्री मैन के साथ एक दिल छू लेने वाले कैप्शन के साथ एक धुंधली तस्वीर पोस्ट की थी। उससे पहले अपने बेबीमून का आनंद लेते हुए होने वाली मां ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कॉफी डेट से एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें हम उनकी इंगेजमेंट रिंग की एक झलक भी देख सकते थे।

Ileana D'Cruz

होने वाली मां इलियाना डिक्रूज ने अपने फुल ग्रो बेबी बंप को किया फ्लॉन्ट 

1 जुलाई 2023 को ही इलियाना डिक्रूज़ ने अपनी इंस्टा स्टोरी से एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें हम अभिनेत्री को व्हाइट कलर का पायजामा पहने हुए देख सकते हैं। हालांकि, तस्वीर में अभिनेत्री का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन हम उनके प्यारे बेबी बंप की झलक देख सकते हैं। तस्वीर में होने वाली मां को अपनी व्हाइट टी-शर्ट पर 'टोमैटो केचप' के दाग दिखाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''स्वयं पर ध्यान देंः टमाटर सॉस पकाते समय सफेद पजामा पहनकर ओवर कॉन्फिडेंस में न आएं।''

Ileana D'Cruz

जब इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में चुनौतियों के बारे में की थी बात

25 जून 2023 को इलियाना डिक्रूज़ ने अपनी इंस्टा स्टोरी से अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी, जिसमें होने वाली मां को शॉवर में आराम करते हुए सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता था। तस्वीर के साथ इलियाना ने प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर की चुनौतियों के बारे में भी बताया था। उन्होंने साझा किया था कि वह थकान का अनुभव कर रही हैं, क्योंकि वह अपनी तीसरी तिमाही के आखिरी फेज में हैं। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, ''वे तीसरी तिमाही की थकान के बारे में मजाक नहीं कर रहे थे।''

Ileana D'Cruz

जब इलियाना डिक्रूज ने अपने क्यूट बेबी बंप की पहली झलक की थी पोस्ट

12 मई 2023 को इलियाना डिक्रूज़ ने अपने इंस्टा हैंडल पर प्यारे बेबी बंप की पहली झलक पोस्ट की थी। तस्वीर में अभिनेत्री को थाई-स्लिट और डीप नेकलाइन वाली ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने देखा जा सकता है। तस्वीर में अपने प्यारे बेबी बंप को दिखाते हुए होने वाली मां बहुत सुंदर लग रही थीं।

Ileana D'Cruz

जब इलियाना डिक्रूज ने यूनिक तरीके से की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट। पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें इलियाना डिक्रूज के बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार है। तो उनके मिस्ट्री मैन के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.