क्रिकेटर Umesh Yadav दूसरी बार बने पिता, पत्नी तान्या ने बेटी को दिया जन्म

इंडियन क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर उमेश यादव 8 मार्च 2023 को दूसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गुडन्यूज शेयर की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

क्रिकेटर Umesh Yadav दूसरी बार बने पिता, पत्नी तान्या ने बेटी को दिया जन्म

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) और उनकी पत्नी तान्या (Tanya) के घर में इस समय खुशियों का माहौल है, क्योंकि कपल ने 8 मार्च 2023 को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 'बॉर्डर-गावस्कर सीरीज' खेल रहे उमेश ने ट्विटर पोस्ट के लिए अपनी इस गुडन्यूज को फैंस के साथ साझा किया है। 

umesh yadav

उमेश यादव दूसरी बार बने बेटी के पिता

उमेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो नोट के साथ अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की। पोस्ट में बेबी गर्ल के जन्म के साथ उसकी बर्थ डेट 8 मार्च और नीचे प्राउड पैरेंट्स उमेश और तान्या लिखा है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में क्रिकेटर ने लिखा है, 'बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला।' इसके साथ ही तान्या ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी इस खुशखबरी को साझा किया है। 

umesh yadav

जैसे ही उमेश ने यह पोस्ट साझा की, वैसे ही उनके फैंस ने क्रिकेटर को बधाई देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बधाई, ढेर सारा प्यार और न्यूबोर्न के लिए आशीर्वाद।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'बधाई, उम्मीद है कि मां और बेबी दोनों अच्छे हैं।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

umesh

umesh yadav

umesh yadav

जानकारी के लिए बता दें कि उमेश की पहली बेटी का जन्म साल 2021 में हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि उस वक्त भी वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे।

umesh yadav

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उमेश का प्रदर्शन

उमेश इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए खेले थे। उस मैच में टीम इंडिया को 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने शानदार स्पेल फेंककर सभी को हैरान कर दिया था। उमेश और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर छह विकेट लेकर सिर्फ 12 रन दिए थे।

umesh yadav

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट

इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की बात करें, तो भारत 9 मार्च 2023 को चौथे टेस्ट में अहमदाबाद के 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। भारत के लिए यह मैच काफी अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को यह मैच जीतना होगा। खेल में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानिस अहमदाबाद में टेस्ट मैच के दौरान मौजूद रहेंगे। दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच काफी रोमांचक होने जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, इस मैच में भारतीय टीम पिछली हार का बदला भी लेना चाहेगी।

ind vs aus

फिलहाल, हम उमेश और तान्या को पैरेंट्स बनने के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.