इन्फ्लुएंसर Malvika Sitlani ने अपने फ्लोरल प्रेग्नेंसी फोटोशूट में बेयर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

इन्फ्लुएंसर मालविका सितलानी ने अपने लेटेस्ट फ्लोरल-थीम वाले मैटरनिटी फोटोशूट से खुद की प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

इन्फ्लुएंसर Malvika Sitlani ने अपने फ्लोरल प्रेग्नेंसी फोटोशूट में बेयर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

इन्फ्लुएंसर मालविका सितलानी (Malvika Sitlani) सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह अपने जीवन में पहली बार मदरहुड को अपनाने के लिए तैयार हैं। अब, उन्होंने अपने लेटेस्ट फ्लोरल-थीम वाले मैटरनिटी फोटोशूट से खुद की स्टनिंग फोटो शेयर की हैं, जो बेहद प्यारी हैं। मालविका को फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में सहायक अभिनेत्री के रूप में देखा गया था। इसके अलावा, उन्हें भारत के कुछ टॉप के इन्फ्लुएंसर फैशन ब्लॉगर्स में गिना जाता है। वह अपने फैंस को नए फैशन, स्टाइलिंग और ब्यूटी प्रोडक्ट की जानकारी से अपडेट करती रहती हैं।

मालविका सितलानी ने शेयर कीं फ्लोरल-थीम वाले मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें

20 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर मालविका सितलानी ने अपने लेटेस्ट फ्लोरल-थीम वाले मैटरनिटी फोटोशूट से कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में वह अपने न्यूड बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। उन्होंने लहराते बालों, सटल मेकअप, न्यूड लिप्स और फूलों के गुलदस्ते से अपने लुक को पूरा किया था। प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "वह पूरी महिला है।"

Malvika

जब मालविका ने किया था अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान 

16 नवंबर 2022 को मालविका सितलानी ने अपने इंस्टा अकाउंट से प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने लैसी बिकिनी पहने और बेबी बंप को सहलाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी। वाकई में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही, उन्होंने बताया था कि उनका बच्चा जल्द ही आ रहा है और उन्होंने लिखा था कि वह और उनके पति अखिल आर्यन कुछ समय से थोड़ा राज़ रख रहे हैं।

Malvika

जब मालविका ने अपने पति अखिल आर्यन से की थी अलग होने की घोषणा

आपको बता दें कि मालविका ने 10 साल तक डेटिंग करने के बाद अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और 'आईओएन' एनर्जी के को-फाउंडर अखिल आर्यन के साथ शादी कर ली थी। उन्होंने 17 मार्च 2020 को अपने करीबियों के बीच एक कोर्ट मैरिज की थी।

Malvika

हालांकि, कुछ समय तक वैवाहिक जीवन में रहने के बाद 23 फरवरी 2023 को मालविका ने अखिल से अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने नाम से 'आर्यन' निकनेम भी हटा दिया था। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर इसे लेकर एक बयान जारी किया था और सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया था।

जब मालविका ने अपने सेपरेशन के बारे में की बात

बाद में शिवानी पाउ के साथ उनके पॉडकास्ट 'ए मिलेनियल माइंड' में बातचीत के दौरान मालविका ने अपने अलगाव के बारे में खुलकर बात की थी। उसी के बारे में विस्तार से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि कैसे उनके जीवन में इतना कुछ चल रहा था, जिससे वह अलग-थलग महसूस कर रही थीं।

Malvika

अपने अलगाव के बारे में बात करते हुए मालविका ने साझा किया था कि वह और अखिल बचपन के साथी थे और उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। इस प्रकार का कदम वास्तव में उनके लिए एक कठिन फैसला था, इसलिए उसे ठीक होने में समय लगेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, हमें तो मालविका के शानदार फोटोशूट की तस्वीरें काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.