Sunny Deol के घरों की इनसाइड झलकियां: मुंबई ही नहीं मनाली व UK में भी लैविश हाउस के मालिक हैं एक्टर

यहां हम आपको एक्टर सनी देओल के मुंबई, मनाली, और यूनाइटेड किंगडम में स्थित शानदार घरों की इनसाइड झलकियां दिखाने जा रहे हैं, जो वाकई बेहद खूबसूरत हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Sunny Deol के घरों की इनसाइड झलकियां: मुंबई ही नहीं मनाली व UK में भी लैविश हाउस के मालिक हैं एक्टर

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से एक सनी देओल (Sunny Deol) इस समय अपनी फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस का आनंद ले रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमा रही है। इस फिल्म से सनी देओल ने जबरदस्त कमबैक किया है और हर तरफ इसके चर्चे हैं। खैर, यहां हम आपको सनी देओल के शानदार घरों की इनसाइड झलकियां दिखाने जा रहे हैं, जो उनकी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को बयां करने के लिए काफी है।

सनी देओल 80-90 के दशक के सबसे डिमांड वाले अभिनेताओं में से एक रहे हैं, जिनके पास आलीशान घर, फार्महाउस और एक वेकेशन हाउस भी है। 130 करोड़ रुपए की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ, अभिनेता से नेता बने सनी ने रियल एस्टेट में भारी निवेश किया है। मुंबई में उनके कई शानदार घर और मनाली में एक खूबसूरत वेकेशन होम है। आइए आपको उनके घरों की इनसाइड फोटोज दिखाते हैं। 

sunny deol

1. मुंबई में सनी देओल की आलीशान कोठी

सनी देओल के पास मुंबई के मालाबार हिल में करोड़ों की आलीशान कोठी है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके घर में एक विशाल आउटडोर पूल, एक जिम, एक मूवी थियेटर, एक हेलीपैड और बहुत कुछ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सनी देओल के स्वामित्व वाले घर में एक समय में लगभग 50 सदस्य आसानी से रह सकते हैं। हालांकि, संपत्ति की कीमत की जानकारी नहीं है, लेकिन 'हाउसिंग.कॉम' के अनुसार, मालाबार हिल एरिया में प्रति वर्ग फुट की औसत कीमत लगभग 60,592 रुपए है। 

sunny deol

sunny deol

मुंबई में एक विशाल हवेली के मालिक होने के बावजूद, सनी देओल अपना अधिकांश समय जुहू (मुंबई) में स्थित देओल परिवार के मुख्य घर (जिसे 'धर्मेंद्र हाउस' कहा जाता है) में बिताते हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस घर के इंटीरियर में पेस्टल रंगों के साथ एक विंटेज टच है। शहर के बीच में स्थित यह हवेली किसी भव्य महल से कम नहीं है।

sunny deol

sunny deol

'मैजिकब्रिक्स' के अनुसार, सनी देओल के पास ओशिवारा (मुंबई) में 1,000 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट भी है, जिसे खरीदने के लिए 'गदर 2' अभिनेता को 2 करोड़ रुपए का भुगतान करना पड़ा।

2. मनाली में सनी देओल का वेकेशन होम

'इंडिया टुडे' के अनुसार, मुंबई में अपने आलीशान घरों के अलावा, सनी देओल के पास मनाली के सुरम्य हिल स्टेशन में स्थित एक शानदार वेकेशन हाउस भी है। देओल के घर पर एक नज़र डालें, तो यह आपको बॉलीवुड अभिनेता के आलीशान विला की एक झलक देगी, जो कि देओल परिवार के लिए एक आदर्श घर है।

sunny deol

sunny deol

sunny deol

3. ब्रिटेन में सनी देओल की हवेली

'News18' के अनुसार, सनी देओल की अनुमानित कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपए है। उनके पास यूनाइटेड किंगडम (UK) में भी एक शानदार हवेली है। 'हाउसिंग डॉट कॉम' के मुताबिक, 65 वर्षीय अभिनेता ने एक बार एक फिल्म की शूटिंग के लिए भी अपनी इस हवेली का इस्तेमाल किया था।

sunny deol

4. लोनावला में सनी देओल का 100 एकड़ का फार्महाउस

जुहू में विशाल विला के अलावा, देओल्स के पास लोनावाला में 100 एकड़ में फैली एक विशाल संपत्ति भी है। शहर के करीब स्थित फार्महाउस देओल परिवार के सदस्यों के लिए एक ऐसी जगह है, जहां वह सुर्खियों से दूर कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। 

sunny deol

सनी देओल के पिता व अभिनेता धर्मेंद्र ने लॉकडाउन का अधिकांश समय अपने फार्महाउस पर ही बिताया था, जो लोकप्रिय हिल स्टेशन में एक छोटे से झरने के करीब स्थित है। अनुभवी अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर हरी-भरी हरियाली और खूबसूरत इंटीरियर डिजाइन की झलकियां भी साझा की थीं। इसमें एक आउटडोर पूल भी है। सनी देओल की नेट वर्थ: आलीशान घर से लग्जीरियस कारों तक, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं एक्टर, जानने के लिए यहां क्लिक करें

farmhouse

फार्महाउस का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको सनी देओल के घर की अंदर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.