शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के 'पेप्पा पिग-थीम बर्थडे' का वीडियो किया शेयर, बच्चों ने की खूब मस्ती

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी समीशा ने कुछ दिनों पहले अपना तीसरा जन्मदिन मनाया था। अभिनेत्री ने अब 'पेप्पा पिग थीम्ड' बैश से एक वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के 'पेप्पा पिग-थीम बर्थडे' का वीडियो किया शेयर, बच्चों ने की खूब मस्ती

बॉलीवुड की सुपरफिट और टैलेंटेड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) व उनके बिजनेसमैन-पति राज कुंद्रा दो बच्चों (10 साल का बेटा वियान और 3 साल की बेटी समीशा) के माता-पिता हैं। उनकी बेटी अभी कुछ दिनों पहले 3 साल की हुई हैं। 18 फरवरी 2023 को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपनी लाडली समीशा के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी की मेजबानी की थी, जिसमें रानी मुखर्जी, करण जौहर के बच्चे यश और रूही, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य और अन्य लोग शामिल हुए थे। अब, शिल्पा शेट्टी ने पेप्पा पिग-थीम वाले बैश से एक अंदरूनी वीडियो साझा किया है और ऐसा लग रहा है कि बच्चों ने पार्टी में खूब मस्ती की है।

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा की बर्थडे पार्टी की झलकियां

दरअसल, 20 फरवरी 2023 को शिल्पा शेट्टी द्वारा उनके इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किए गए वीडियो में पिंक और ब्लू कलर के गुब्बारों से सजाया गया सुंदर एंट्री गेट दिखाया गया है, जिस पर 'समीशा का पेप्पा पिग वर्ल्ड' लिखा हुआ है। वीडियो में बच्चों के लिए पर्सनल गिफ्ट्स से भरी गाड़ियां, एक टैटू कॉर्नर और बैश में एक कीचड़ से स्लाइम बनाने वाला कॉर्नर भी दिखाया गया है। बैश में समीशा और अन्य बच्चे स्लाइम बनाने में हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। बच्चों ने बैश में बंजी जंपिंग, फन राइड्स और भी बहुत सारी चीजों का आनंद लिया। शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी पार्टी में खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं, जबकि राज कुंद्रा रस्साकशी में हिस्सा लेते दिखाई दिए।

shilpa

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अंत में, समीशा सुंदर पेप्पा पिग-थीम वाले केक को काटती हुई दिखाई देती हैं। वह अपनी मां शिल्पा शेट्टी, पिता राज कुंद्रा, भाई वियान और परिवार के अन्य सदस्यों से घिरी हुई थीं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "जब आप अपनी बेटी के लिए पहली बार बर्थडे पार्टी करते हैं, जो 3 साल की है (नो थैंक्स टू कोविड) तो यह एक मिनी वेडिंग बन जाती है और जब ऐसा होता है, तो आपको मदद की जरूरत होती है!" 

shilpa

शिल्पा शेट्टी की फैमिली का बर्थडे पार्टी वाला लुक 

15 फरवरी 2023 को समीशा तीन साल की हो गई थीं और इसके तीन दिन बाद 18 फरवरी 2023 को आयोजित बर्थडे पार्टी में शिल्पा अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ वेन्यू पर पहुंची थीं। इवेंट के लिए शिल्पा एक मिनी स्कर्ट के साथ एक ब्लैक कलर की टी-शर्ट में बेहद कूल लग रही थीं, उनके बेटे वियान ने एक व्हाइट हुडी, ब्लैक पैंट और स्नीकर्स का चुनाव किया था। हालांकि, बर्थडे गर्ल के आउटफिट ने हमारे दिलों को पिघला दिया था। एक बड़े बो के साथ एक ब्लश पिंक ड्रेस में वह काफी प्यारी लग रही थीं। उन्होंने मैचिंग पंप जूतों के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया था। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के लग्जरी घर की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

shilpa

शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा को विश किया था बर्थडे

अपनी लाडली बेटी समीशा के तीसरे बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने उनकी हील्स को ट्राई करते हुए अपनी बेटी का वीडियो शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हे भगवान, समय कैसे उड़ जाता है! यह मिनी-मी पहले से ही मम्मा के जूते में फिट होना चाहती है ... 3 से 23 पर जा रही है! तीसरा जन्मदिन मुबारक हो, मेरी गुड़िया... हम सभी आपको जितना व्यक्त कर सकते हैं, उससे कहीं अधिक प्यार करते हैं।" शिल्पा शेट्टी के बच्चों वियान-समीशा ने प्यारे अंदाज में मनाया था भाई-दूज। फोटो और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

samisha shetty

samisha shetty

samisha shetty

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नवंबर 2009 में शादी के बंधन में बंधने वाले शिल्पा और राज साल 2012 में एक बेटे वियान के माता-पिता बने थे। इसके बाद फरवरी 2020 में कपल ने सरोगेसी के जरिए समीशा का स्वागत किया था। फिलहाल, आपको समीशा के बर्थडे बैश की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.