क्या बप्पी लहरी के सोने के जेवर का बच्चों के बीच होगा बंटवारा? गोल्ड को भगवान मानते थे सिंगर

हाल ही में, एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, दिवंगत सिंगर बप्पी लहरी के महंगे सोने के कलेक्शन को उनके बच्चों बप्पा और रीमा के बीच बंटवारा होगा या नहीं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्या बप्पी लहरी के सोने के जेवर का बच्चों के बीच होगा बंटवारा? गोल्ड को भगवान मानते थे सिंगर

80 और 90 के दशक में पॉप सिंगिंग का कल्चर लाने वाले ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने 15 फरवरी 2022 की रात को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 17 फरवरी 2022 को मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ‘डिस्को डांसर’, ‘डांस डांस’, ‘नमक हलाल’ जैसी फिल्मों में अपने गानों के जरिए वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Bappi Lahiri

बप्पी लहरी ने वैसे तो अपने गानों से खूब प्रसिद्धि हासिल की, लेकिन एक चीज थी, जिसकी वजह से हमेशा वह लाइमलाइट में रहते थे और वह था सोने (गोल्ड) के लिए उनका प्यार। बप्पी लहरी कहीं भी जाते उनके गले और हाथ में सोने की चैन और अंगूठियां हमेशा देखने को मिलती थीं। ‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बप्पी के पास सोने के पीसेस का एक कलेक्शन था, जिसमें चेन, पेंडेंट, अंगूठियां, कंगन, हीरे जड़े हुए पीसेस, सोने के फ्रेम और सोने के कफ़लिंक भी शामिल थे।

(ये भी पढ़ें- Bappi Lahiri Family: बप्पी लहरी के मामा थे क‍िशोर कुमार, सिंगर थे माता-पिता, जानें सभी के बारे में)

Bappi Lahiri

इनमें से कई सोने की पीसेस को खुद सिंगर ने खरीदा था, जबकि सोने का उनका प्यार देख उनके दोस्त भी उन्हें सोना ही गिफ्ट करते थे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, उनके सभी खजाने को पारिवारिक विरासत के हिस्से के रूप में सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बप्पी के बच्चे बप्पा और रीमा, आभूषणों को संरक्षित करने और अपने पिता की विरासत को बरकरार रखने की योजना बना रहे हैं।

Bappi Lahiri

बप्पी के व्यक्तिगत आभूषणों को संरक्षित करने के लिए बच्चे कथित तौर पर सब कुछ करेंगे। वह जो जंजीर और अंगूठियां रोज पहनते थे, उसे हमेशा एक अलग डिब्बे में रखा जाता था। गायक को उपहार में दिए गए अन्य आभूषण भी संरक्षित किए जाएंगे।

Bappi Lahiri children

(ये भी पढ़ें- दीप सिद्धू के निधन से टूट चुकी हैं GF रीना राय, भावुक नोट शेयर कर लिखा- 'मैं अंदर से मर चुकी हूं')

बप्पी लहरी का एक फेवरेट क्वोट ‘गोल्ड मेरा भगवान है’ था। उन्हें सोने से इतना प्यार था कि, वह हमेशा सोने से लदे रहते थे। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि, आखिर वह इतना सोना क्यों पहनते हैं, तब उन्होंने कहा था कि, वह अमेरिकी पॉप सिंगर एल्विस प्रेस्ली से बहुत प्रेरित हैं। एल्विस को भी सोना बहुत पसंद था और वह अपने हर कॉन्सर्ट में सोने की भारी चैन पहनते थे। 2014 में उन्होंने बताया था कि, उनके पास करीब साढ़े 700 ग्राम सोना और करीब 5 किलो चांदी है।

Bappi Lahiri

(ये भी पढ़ें- धनुष से अलग होने के बीच दूसरा प्यार ढूंढने पर बोलीं ऐश्वर्या रजनीकांत, कहा- 'हां मुझे प्यार है')

फिलहाल, बप्पी लहरी का परिवार उनके निधन से दुखी है और हम उन्हें हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.