दिवंगत सिंगर बप्पी लहरी के गोल्ड कलेक्शन का क्या होगा? बेटे बप्पा ने दी जानकारी

हाल ही में, दिवंगत सिंगर बप्पी लहरी के बेटे ने बताया कि, वो अपने पिता के महंगे सोने के कलेक्शन का क्या करेंगे। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दिवंगत सिंगर बप्पी लहरी के गोल्ड कलेक्शन का क्या होगा? बेटे बप्पा ने दी जानकारी

दिवंगत सिंगर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने 15 फरवरी 2022 को अपनी आखिरी सांस ली थी। वो देश के पहले ऐसे सिंगर थे, जो 80 और 90 के दशक में पॉप सिंगिंग का कल्चर भारत में लाए थे। यही कारण है कि, उन्हें ‘डिस्को डांसर’ के नाम से जाना जाता है। भले ही वो आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ‘डिस्को डांसर’, ‘डांस डांस’ और ‘नमक हलाल’ जैसी फिल्मों में अपने गानों के जरिए वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

bappi lahiri

म्यूजिक के अलावा उन्हें एक और चीज से काफी प्यार था। उसकी वजह से वो हमेशा लाइमलाइट में रहते थे और वो था सोने के लिए उनका प्यार। वो जब भी पब्लिक में नजर आते थे, तो सोने से लदे दिखते थे। उनके गले और हाथ में सोने की चैन और अंगूठियां हमेशा देखने को मिलती थीं।

bappi lahiri

(ये भी पढ़ें- 'शगुन की मेहंदी' से शुरू हुई मुनीषा खटवानी की शादी की रस्में, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत)

हाल ही में उनके बेटे बप्पा लाहिरी ने 'इंडिया टुडे' को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, बप्पी दा आध्यात्मिक रूप से सोने से जुड़े थे। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि, अब उनके गोल्ड कलेक्शन का क्या होगा। उन्होंने बताया कि, उनके पिता के लिए सोना सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि एक भाग्यशाली आकर्षण भी था। उन्होंने कहा कि, उनके पिता ने दुनिया भर से अपने सोने को इकट्ठा किया था।

bappi lahiri

बप्पा ने कहा, ''पिताजी का गोल्ड उनके लिए सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं था, ये उनके लिए भाग्यशाली था। वेटिकन सिटी से लेकर हॉलीवुड तक, उन्होंने दुनिया भर से सोने के हर टुकड़े को इकट्ठा किया। वो कुछ ऐसा ढूंढते थे, जिसे वो पहनना चाहते थे और बाद में उसे रख देते थे।''

bappi lahiri

(ये भी पढ़ें-करिश्मा कपूर ने पहनी 6 हजार रुपये की काफ्तान ड्रेस, लाइट मेकअप में दिखीं खूबसूरत)

आगे बप्पा ने ये भी खुलासा किया कि, उनके पिता का सोने से आध्यात्मिक संबंध था। उन्होंने कहा कि, परिवार सोने को संरक्षित करना और इसे दुनिया के सामने प्रदर्शित करना चाहेगा। बकौल बप्पा, "उन्होंने सोने के बिना कभी यात्रा नहीं की। अगर सुबह 5 बजे की फ्लाइट होती थी, तो भी वो सारा सोना पहन लेते थे। ये उनके मंदिर और उनकी शक्ति की तरह था, वो इससे आध्यात्मिक रूप से जुड़े हुए थे। इसलिए हम इसे संरक्षित करने जा रहे हैं। वो उनकी सबसे पसंदीदा चीज थी। हम चाहते हैं कि, लोग उनकी चीजें देखें, इसलिए हम उन्हें एक संग्रहालय में रख सकते हैं। उनके पास जूते, धूप का चश्मा, टोपी, घड़ियां और गहनों का एक कलेक्शन था, जो उन्हें पसंद था और हम इसे प्रदर्शित करना पसंद करेंगे।”

bappi lahiri

इससे पहले ‘इंडिया टुडे’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि, बप्पी के पास सोने के पीसेस का एक कलेक्शन था, जिसमें चेन, पेंडेंट, अंगूठियां, कंगन, हीरे जड़े हुए पीसेस, सोने के फ्रेम और सोने के कफ़लिंक भी शामिल हैं। उस समय लोगों के मन में काफी सवाल भी उठे थे कि, बप्पी के गोल्ड कलेक्शन का बंटवारा होगा या इसे संभाल कर रखा जाएगा। हालांकि, उनके बेटे ने अब साफ कर दिया है कि, वो इसे संभाल कर रखने वाले हैं।

bappi lahiri

(ये भी पढ़ें- Alia Bhatt और Ranbir Kapoor बनारस के घाट पर टहलते आए नजर, सामने आया वीडियो)

फिलहाल, बप्पी लहरी के गोल्ड कलेक्शन के संरक्षण पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.