Ishaan Khatter अपनी GF Chandni Bainz के साथ मूवी डेट पर हुए स्पॉट, हाथ में हाथ डाले आए नजर

एक्टर ईशान खट्टर और चांदनी बेन्ज को हाल ही में मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ishaan Khatter अपनी GF Chandni Bainz के साथ मूवी डेट पर हुए स्पॉट, हाथ में हाथ डाले आए नजर

एक्ट्रेस अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) को मॉडल चांदनी बेन्ज में प्यार मिला है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। 6 अप्रैल 2024 को दोनों मुंबई में एक मूवी नाइट पर दिखाई दिए। इस दौरान जहां ईशान ने अपना आधा चेहरा नकाब से ढका हुआ था, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड पैपराज़ी के लिए मुस्कुराती दिखीं। 

ईशान खट्टर गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ निकले मूवी नाइट पर

ईशान ने आउटिंग के लिए ब्राउन कलर की पैंट के साथ एक बेज टी-शर्ट, स्नीकर्स की और एक टोपी पहनी थी। चांदनी ने भी कैज़ुअल आउटफिट पहना था। उन्होंने ब्लू जींस और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पिंक क्रॉप टॉप पहना था। उन्होंने चश्मा भी पहन रखा था। वे थिएटर से बाहर निकलने के बाद एक साथ कार में चले गए। 

ishaan

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशान खट्टर और चांदनी बेन्ज का रिश्ता

ईशान ने सितंबर 2023 में चांदनी के साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी। तब से दोनों को कई बार मुंबई में एक साथ देखा गया है। इस साल की शुरुआत में उन्हें शाहिद कपूर-स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की स्क्रीनिंग में देखा गया था और 'वैलेंटाइन डे 2024' पर एक रेस्तरां में भी देखा गया था। फिर भी, वे चीजों को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, क्योंकि ईशान ने अभी तक घोषणा नहीं की है कि वह चांदनी को डेट कर रहे हैं।

ishaan

जानें ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के बारे में

चांदनी कुआलालंपुर बेस्ड मॉडल हैं। फिलहाल वह मुंबई में रह रही हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि वह 'मलेशिया/भारत बेस्ड एक फैशन मॉडल' हैं। उन्होंने अभिनय भी किया है और मलेशिया में कार्यक्रमों की मेजबानी भी की है। 2020 में मलेशियाई वेबसाइट 'थ्रेड बाय ज़ालोरा' के साथ एक साक्षात्कार में 18 वर्षीय चांदनी बेन्ज ने कहा था कि वह चार भाषाएं बोलती हैं, जो पंजाबी, मलयाली, अंग्रेजी और हिंदी हैं।

chandni

यह पूछे जाने पर कि उनका 'अंतिम सपना' क्या है, चांदनी बेन्ज ने 2020 के एक साक्षात्कार में 'द ब्यूटी डेस्क' को बताया था, ''मेरा अंतिम सपना निश्चित रूप से नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म या सीरीज के लिए अभिनय करना होगा! मुझे वास्तव में नेटफ्लिक्स पसंद है और मुझे बस उम्मीद है कि मैं उनकी किसी फिल्म या शो में अभिनय करने के लिए पर्याप्त भाग्यशाली हो जाऊंगी... मैं हॉलीवुड या बॉलीवुड जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में मलेशिया का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों में से एक बनना चाहती हूं।''

chandni

(जब ईशान और चांदनी ने शेयर की थी अपनी वेकेशन पोस्ट, साथ में छुट्टियां बिताने के लगे थे कयास, फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।)

ईशान खट्टर अनन्या और जान्हवी को कर चुके हैं डेट

ईशान खट्टर ने काफी समय तक अनन्या पांडे को डेट किया है। दोनों ने फिल्म 'खाली पीली' में एक साथ अभिनय किया था। इसके बाद उनके बीच प्यार पनपा था। उन्होंने साल 2022 में अपने ब्रेकअप से पहले कई महीनों तक डेट किया था। इसके अलावा, कहा जाता है कि ईशान कथित तौर पर अपनी फिल्म 'धड़क' की सह-कलाकार जान्हवी कपूर को भी डेट कर रहे थे। हालांकि, कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए थे।

ishaan

जब ईशान खट्टर ने भाई शाहिद और उनके बच्चों मीशा-जैन संग रिश्ते पर की थी बात, एक्टर के निकनेम का किया था खुलासा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, ईशान और चांदनी की डेटिंग के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.