Ishaan Khatter डिनर के बाद रूमर्ड मलेशियन GF Chandni Bainz संग हाथों में हाथ डाले आए नजर

हाल ही में, एक्टर ईशान खट्टर को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज संग हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ishaan Khatter डिनर के बाद रूमर्ड मलेशियन GF Chandni Bainz संग हाथों में हाथ डाले आए नजर

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) इस समय मलेशियाई मॉडल चांदनी बेन्ज़ (Chandni Bainz) के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबरों की मानें, तो जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे संग ब्रेकअप के बाद ईशान एक बार फिर रिलेशन में हैं और हाल ही में, वह चांदनी संग हाथों में हाथ डाले घूमते हुए नजर आए।

ईशान खट्टर रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज़ संग हाथों में हाथ डाले आए नजर

23 सितंबर 2023 को ईशान खट्टर को उनकी कथित गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज़ के साथ स्पॉट किया गया। वे कथित तौर पर एक कॉमन फ्रेंड की सगाई से बाहर निकल रहे थे। हालांकि, दोनों ने हाथ में हाथ डालकर चलते हुए अपने प्यार का हिंट दिया, इसके अलावा उन्हें एक ही कार में जाते हुए भी देखा गया। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ईशान जल्द ही चांदनी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं।

ishaan

सामने आए वीडियो में ईशान ब्लैक पैंट के साथ पाउडर ब्लू कलर की शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर, उनकी गर्लफ्रेंड ने फ्लोरल-प्रिंटेड थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इसे हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ स्टाइल किया था। कुल मिलाकर दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी।

ishaan

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्या करती हैं ईशान खट्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज़?

ईशान खट्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज़ सिंगापुर टीवी नाटक 'माई मदर्स स्टोरी' और मलेशियाई टीवी सीरीज 'ग़ैब' का हिस्सा थीं। चांदनी कोरोना महामारी के बाद भारत आ गई थीं और पहले ही एक मॉडल के रूप में भारत में एक एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर चुकी हैं।

chandni benz

जब ईशान खट्टर ने मिस्ट्री गर्ल संग की बाइक राइड

23 जुलाई 2023 को लोगों ने पहली बार ईशान को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तब देखा था, जब वे दोनों बाइक राइड पर गए थे। शटरबग्स द्वारा साझा की गई झलकियों में ईशान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को उन्हें कसकर पकड़े हुए देखा गया था। हालांकि, तब लड़की का चेहरा नहीं दिख पाया था, क्योंकि दोनों ने सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहन रखा था। ईशान को व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम पैंट पहने देखा गया था, जबकि मिस्ट्री गर्ल ऑल ब्लैक लुक में थीं।

ishaan khatter

(जब ईशान और चांदनी ने शेयर की थी अपनी वेकेशन पोस्ट, साथ में छुट्टियां बिताने के लगे थे कयास, फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।)

फिलहाल, ईशान और चांदनी के रिश्ते पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.