निखिल नंदा के बर्थडे बैश में जया बच्चन और करिश्मा कपूर ने शेयर किया खास बॉन्ड, देखें तस्वीरें

अभिनेता अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा ने जया बच्चन और करिश्मा कपूर समेत फैमिली संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें व वीडियो...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

निखिल नंदा के बर्थडे बैश में जया बच्चन और करिश्मा कपूर ने शेयर किया खास बॉन्ड, देखें तस्वीरें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के दामाद व श्वेता बच्चन नंदा के पति निखिल नंदा (Nikhil Nanda) ने बीती रात अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके लिए एक छोटी सी पार्टी भी होस्ट की गई थी, जहां उनकी सासू मां जया बच्चन (Jaya Bachchan) से लेकर उनकी कजिन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) तक ने शिरकत की थी। निखिल के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

दरअसल, 18 मार्च 2021 को निखिल नंदा ने अपना 47वां बर्थडे फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान बच्चन व कपूर फैमिली एक साथ इकट्ठा हुई। निखिल नंदा के बर्थडे बैश में उनकी सासू मां जया बच्चन, उनकी कजिन करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर, व बहनोई भरत साहनी समेत अन्य फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। (ये भी पढ़ें- अनुषा दांडेकर ने जैसोन शाह संग शेयर की हॉट फोटो, तो फैंस एक्स-BF करण कुंद्रा से करने लगे तुलना)

निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें व वीडियोज शेयर की हैं। शेयर की गई पहली फोटो में वह अपनी बेटी समारा के साथ दिख रही हैं। दूसरी फोटो में वह निखिल नंदा के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। वहीं, अगली उनकी फैमिली फोटो है, जिसमें रिद्धिमा, जया, निखिल, नंदनी ताशा, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा के पति भरत साहनी और उनकी बेटी समारा नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, 'फैमिली बॉन्डिंग'।

इसके अलावा, रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, बाकी की तस्वीरों में वह अपनी कजिन करिश्मा के साथ खूबसूरत पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इनमें दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। इस दौरान सभी ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए, तो वहीं जया ने बर्थडे बैश के लिए येलो आउटफिट चुना। (ये भी पढ़ें- अनिता हस्सनंदनी ने शेयर की आरव की क्यूट फोटो, बताई बेटे की मुस्कराहट के पीछे की वजह)

रिद्धिमा के अलावा करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिद्धिमा का सेम बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी नंदा, कपूर और साहनी फैमिली को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा है, ‘Famjam।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी बनाई है।

इसके अलावा करिश्मा कपूर ने अपनी चचेरी बहन रिद्धिमा की इंस्टा स्टोरी पर लगी कुछ तस्वीरों को रीशेयर किया है। पहली उनकी फैमिली फोटो है। दूसरी में वह अपनी बहन रिद्धिमा के साथ पाउट बनाते हुए नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने किस का इमोजी बना रखा है। वहीं, आखिरी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने रिद्धिमा के साथ एक फोटो रीशेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हम परिवार हैं।’ मालूम हो कि, जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली थी, लेकिन बात शादी तक पहुंचने से पहले ही दोनों अलग हो गए थे। कहा जाता है कि जया बच्चन की वजह से करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन अलग हुए थे, क्योंकि जया करिश्मा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं।

कौन हैं निखिल नंदा?

राज कपूर की बेटी ऋतु कपूर नंदा और राजन नंदा के बेटे हैं। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर, आदर जैन, और अरमान जैन निखिल नंदा के कजिन हैं। श्वेता बच्चन नंदा के पति होने के नाते निखिल का बच्चन परिवार से भी गहरा कनेक्शन है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, निखिल भारत के एक नामी बिजनेसमैन हैं। वह एस्कॉर्ट्स ग्रुप के सीईओ हैं। यहां तक कि, निखिल को भारत के बेस्ट सीईओ का खिताब भी मिल चुका है। (ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य और दिशा परमार ने दोस्त के संगीत में रोमांटिक डांस से जमाई थी महफिल, सामने आया वीडियो)

फिलहाल, निखिल नंदा नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक देखकर लगता है कि जया बच्चन और करिश्मा कपूर के बीच गिले शिकवे दूर हो गए हैं। तो आपको निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें व वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- करिश्मा, रिद्धिमा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.