काजल अग्रवाल ने पहले फादर्स-डे पर शेयर की बेटे नील और पति गौतम की क्यूट तस्वीर

हाल ही में, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने फादर्स-डे के मौके पर अपने बेटे नील और पति गौतम किचलू की बेहद प्यारी फोटो शेयर करते हुए इस खास दिन की बधाई दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

काजल अग्रवाल ने पहले फादर्स-डे पर शेयर की बेटे नील और पति गौतम की क्यूट तस्वीर

19 जून 2022 को पूरे देश में फादर्स-डे मनाया गया। आम हों या खास, सभी ने अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें स्पेशल महसूस कराया। इसी क्रम में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने भी एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

kajal gautam

पहले ये जान लीजिए कि, काजल अग्रवाल और बिजनेसमैन गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। कपल ने 19 अप्रैल 2022 को अपने जीवन में पहले बच्चे का स्वागत किया। काजल ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने नील किचलू रखा है।

kajal gautam

(ये भी पढ़ें- क्या जैस्मिन भसीन-अली गोनी कर रहे हैं शादी? अभिनेत्री ने शादी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया)

अब बात करते हैं काजल द्वारा शेयर की गई तस्वीर के बारे में। दरअसल, 19 जून 2022 को फादर्स-डे के मौके पर एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें गौतम अपने बेटे नील को गोद में लिए दिख रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में नील का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। ये गौतम का पहला फादर्स-डे है। इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए काजल ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी फर्स्ट फादर्स-डे। @kitchlug हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।' 

kajal

13 जून 2022 को काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में काजल अपने बेटे के साथ बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और उनके माथे पर किस कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''#NeilKitchlu मेरे जीवन का प्यार। #heartbeat।''

kajal

(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने फादर्स-डे पर शेयर की फैमिली फोटो, नोट लिखकर पति डेनियल को बोलीं- 'थैंक्यू')

फिलहाल, आपको काजल द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.