काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा ने दोस्तों संग स्पेन में की मस्ती, देखें तस्वीरें

हाल ही में, फेमस स्टार किड न्यासा देवगन की स्पेन से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा ने दोस्तों संग स्पेन में की मस्ती, देखें तस्वीरें

ऐसा लग रहा है कि, बॉलीवुड में छुट्टियों का मौसम चल रहा है। जहां लगभग सभी सितारे लंदन और स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी बीच काजोल व अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) इन दिनों स्पेन में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

nysa

पहले ये जान लीजिए कि, न्यासा देवगन बॉलीवुड के फेमस स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी हैं। न्यासा एक फेमस स्टार किड हैं। उन्होंने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। अभी न्यासा पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन वह हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं।

nysa

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने 'कॉफी विद करण' में की शादी के मिथक पर बात, कहा- 'सुहाग रात जैसी कोई चीज नहीं है')

न्यासा ने भले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट किया हुआ है, लेकिन उनके दोस्त उनके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हमें स्पेन के बार्सिलोना से न्यासा की कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं। अन्य में वह अपने एक दोस्त को अपनी बाहों में पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। बेज रंग की मिनी स्कर्ट के साथ आकर्षक सफेद टॉप में न्यासा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने स्टाइलिश शूज के साथ अपने लुक को पूरा किया है। मेकअप की बात करें, तो न्यासा ने अपने लुक को मिनिमल रखा है, जो उनके हल्के रंग की ड्रेस को कंप्लीट कर रहा था।

nysa

nysa

इससे पहले, न्यासा की नीदरलैंड वेकेशन से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह अपने दोस्तों और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर की खास बात ये है कि, दोनों ने एक जैसे रंग की ड्रेस पहनी थी।

nyasa

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी अपनी शादी के हर पल को करना चाहती हैं एंजॉय, बनेंगी ट्रेडिशनल दुल्हन [Exclusive])

फिलहाल, हमें तो न्यासा देवगन के लेटेस्ट वेकेशन की तस्वीरें बेहद पसंद आईं। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.