न्यासा देवगन ने देर रात दोस्तों संग की पार्टी, जमकर डांस करती दिखीं अजय-काजोल की बेटी

हाल ही में, बॉलीवुड सुपरस्टार्स अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने दोस्तों संग पार्टी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

न्यासा देवगन ने देर रात दोस्तों संग की पार्टी, जमकर डांस करती दिखीं अजय-काजोल की बेटी

बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) अक्सर अपने दोस्तों संग पार्टी करने और सैर-सपाटे को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में न्यासा ने अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था, तब से फैंस न्यासा की एक झलक के लिए बेकरार रहते हैं। इस बीच, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

nysa devgan

अल्फ्रेस्को-स्टाइल थैंक्सगिविंग पार्टी में न्यासा ने अपने क्रेजी डांस मूव्स से नेटिजंस का दिल जीत लिया। इस पार्टी में वह अपने दोस्तों संग शामिल हुईं, जिसमें ओरहान अवात्रामणि भी थे, जिनका नाम एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। 

nysa devgan

हमें न्यासा के फैन पेज द्वारा साझा किया गया एक वीडियो मिला, जिसमें वह हॉट पिंक स्वेटर और शॉर्ट डेनिम स्कर्ट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने एक सोने की चेन के साथ अपने लुक को पूरा किया था। अपने लुक को निखारने के लिए न्यासा ने अपने बालों को खुला रखा था। वहीं, मस्कारा लैशेज, हाइलाइटेड चीक्स और न्यूड लिपस्टिक के साथ न्यासा वाकई बेहद प्यारी लग रही थीं। काजोल ने बेटी न्यासा के ट्रांसफॉर्मेशन पर की थी बात, खूबसूरती के राज से उठाया था पर्दा, जानें पूरी खबर

इन तस्वीरों में खाने की एक टेबल भी देखा जा सकती है, जिस पर कैंडल की रोशनी खूबसूरत लग रही है। वहीं, इनडोर पौधे और कमरे में एक सुंदर झूमर भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में, ओरहान ने थैंक्सगिविंग पार्टी से कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनसे समझा जा सकता है कि यह एक शानदार शाम थी, जिसमें सबने खूब एंजॉय किया।

nysa devgan

nysa devgan

न्यासा की इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर ने भी कमेंट किया। जान्हवी कपूर ने लिखा, "मिस यू बेबी," तो खुशी ने कमेंट किया, "मिस यू माय फेव आइकॉन।"

janhvi

khushi

फिलहाल, आपको न्यासा का यह पार्टी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.