Ajay Devgn-Kajol ने बेटी Nysa के 20वें बर्थडे पर दी बधाई, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

पॉपुलर स्टार किड न्यासा देवगन आज यानी 20 अप्रैल 2023 को अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अजय देवगन और काजोल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटी को बधाई दी है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ajay Devgn-Kajol ने बेटी Nysa के 20वें बर्थडे पर दी बधाई, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

बॉलीवुड के फेमस कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार किड्स में से एक हैं। जब भी वह कहीं स्पॉट की जाती हैं, तो कुछ ही समय में उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छा जाती हैं।

उन्हें अक्सर इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए क्लिक किया जाता है। आज यानी 20 अप्रैल 2023 को स्टार किड अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर अजय और काजोल ने सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यारी पोस्ट शेयर की है।

nyasa

काजोल ने बेटी न्यासा को विश किया बर्थडे 

काजोल ने 'NMACC' इवेंट से न्यासा के साथ एक हैप्पी और फैशनेबल तस्वीर पोस्ट की। पिंक कार्पेट पर मां-बेटी की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। फोटो में काजोल एक कढ़ाईदार एथनिक आउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं, जबकि उनकी बेटी एक सिल्वर एम्बेलिश्ड गाउन में काफी सुंदर दिख रही हैं। कैंडिड तस्वीर में वे अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं।

(Nysa Devgan)

तस्वीर के साथ काजोल ने न्यासा के लिए हार्दिक जन्मदिन नोट लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह हम और हमारी हमेशा की कहानी है। तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर, माइंड और तुम खूबसूरत दिल। लव यू बेबी गर्ल। तुम यूं ही मुस्कुराओ हंसो और हमेशा मेरे साथ रहो। #daughtersrock #mybabygirl #happy20th #allgrownupnow।"

अजय देवगन ने बेटी न्यासा को विश किया बर्थडे 

दूसरी ओर, अजय ने अपने इंस्टा हैंडल से एक फोटो कोलाज शेयर करके बेटी को बर्थडे विश किया है, जिसमें उनकी और न्यासा की प्यारी सेल्फी दिखाई गई हैं। वह चेकर्ड टॉप पहने नजर आ रही हैं, जबकि अजय ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी है। पिता-पुत्री की जोड़ी साथ में बहुत प्यारी लग रही है। तस्वीर के साथ अजय ने लिखा, "#FatherofMyPride हैप्पी बर्थडे बेबी।"

(Nysa Devgan)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अजय को हाल ही में तब्बू के साथ फिल्म 'भोला' में देखा गया था। इसके बाद वह फिल्म 'मैदान' में नजर आएंगे। उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम 3' भी है। वहीं, काजोल आखिरी बार फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही 'द गुड वाइफ' और 'लस्ट स्टोरीज 2' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'सरजमीं' के लिए भी काम कर रही हैं।

ajay

जब न्यासा देवगन ने पहना 1.7 लाख रुपए का खूबसूरत लाल लहंगा, फैंस ने की थी मॉम काजोल से तुलना। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी न्यासा देवगन को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको अजय और काजोल द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.