Karan Deol संग हनीमून से वापस लौटीं पत्नी Drisha Acharya, ट्रोल्स ने कहा- 'करण की चाची लग रही है'

हाल ही में, एक्टर करण देओल अपनी पत्नी द्रिशा आचार्य संग हनीमून से वापस इंडिया लौटे हैं। हालांकि, स्टार वाइफ अपने लुक को लेकर ट्रोल हो गई हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Karan Deol संग हनीमून से वापस लौटीं पत्नी Drisha Acharya, ट्रोल्स ने कहा- 'करण की चाची लग रही है'

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) ने 18 जून 2023 को धूमधाम से अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य (Drisha Acharya) संग शादी रचाई थी। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अपनी शादी के तुरंत बाद दोनों हनीमून के लिए मनाली (हिमाचल प्रदेश) और फिर मसाई मारा (अफ्रीका) के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, अब न्यूली मैरिड कपल अपने हनीमून से वापस इंडिया लौट आया है।

करण देओल पत्नी द्रिशा आचार्य संग हनीमून से लौटे वापस

14 जुलाई 2023 को न्यूली वेड्स करण और द्रिशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपने हनीमून से वापस आने के बाद करण और द्रिशा ने प्यारी मुस्कुराहट के साथ पैपराज़ी को पोज दिए। अपने एयरपोर्ट लुक के लिए दोनों ने कंफर्टेबल कैज़ुअल आउटफिट कैरी किए थे, जो उनकी सिंपलीसिटी बयां कर रहे थे। जहां द्रिशा ने नीले रंग का ट्रैकसूट और सफेद टैंक टॉप पहना था, वहीं करण ने मैचिंग को-ऑर्ड सेट कैरी किया था।

KARAN DEOL

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

करण देओल की पत्नी द्रिशा अपने लुक को लेकर हुईं ट्रोल

करण देओल और द्रिशा आचार्य की वापसी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि, नेटिज़ंस के एक वर्ग ने द्रिशा को उनके लुक के लिए ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और यहां तक कि उन्हें एज शेमिंग भी किया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ''ये आंटी जैसी लग रह रही हैं।'' वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, ''ये तो करण की चाची लग रही है।'' यहां देखें कमेंट्स।

KARAN DEOL

KARAN DEOL

KARAN DEOL

KARAN DEOL

करण देओल की शादी से मां पूजा देओल की अनदेखी तस्वीरें

जहां करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी का जश्न सुर्खियों में छाया हुआ था, वहीं दूल्हे की मां पूजा देओल की उदासी भरी एक फोटो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। जैसे ही करण और द्रिशा के साथ पूजा की कुछ झलकियां ऑनलाइन सामने आईं, लोगों ने दावा किया कि पूजा अपने बेटे की शादी में खुश नहीं थीं। तस्वीरों में वह अपने पति सनी देओल और अपने बेटे व बहू के साथ पोज देते हुए नजर आ रही थीं।

KARAN DEOL

कौन हैं करण देओल की पत्नी द्रिशा आचार्य?

बता दें कि करण ने काफी समय तक अपनी लेडी लव की पहचान हर किसी से छिपाकर रखी थी। दरअसल, द्रिशा महान दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती हैं। करण की पत्नी दुबई में सेटल हैं, जहां वह एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। उनके पिता का नाम सुमित आचार्य है और उनकी मां चिमू आचार्य हैं, जो पेशे से एक वेडिंग प्लानर और स्टाइलिस्ट हैं। Karan Deol ने रिसेप्शन में सलमान खान के गाने पर पत्नी Drisha Acharya को किया था प्रपोज, देखें वीडियो

KARAN DEOL

फिलहाल, आपको द्रिशा और करण का एयरपोर्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.