Esha Deol ने 'भैया' Sunny Deol को उनके 66वें बर्थडे पर किया विश, Bobby-Karan ने भी दी बधाई

19 अक्टूबर 2023 को सनी देओल अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी सौतेली बहन ईशा देओल, भाई बॉबी और बेटे करण देओल ने अनदेखी फोटोज के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Esha Deol ने 'भैया' Sunny Deol को उनके 66वें बर्थडे पर किया विश, Bobby-Karan ने भी दी बधाई

सनी देओल (Sunny Deol) बॉलीवुड के एक बेहतरीन अभिनेता हैं, जो पिछले तीन दशकों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। सनी आज यानी 19 अक्टूबर 2023 को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके भाई बॉबी देओल, बेटे करण देओल और बहन ईशा देओल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ईशा देओल ने भाई सनी देओल को विश किया बर्थडे

सनी देओल अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल संग अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। ऐसे में अपने बड़े भाई को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सनी संग एक फोटो शेयर की, जो 'गदर 2' की स्क्रीनिंग पर क्लिक की गई थी। तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए ईशा ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो भैया।"

sunny deol

जब Esha Deol ने सौतेले भाइयों Sunny-Bobby संग इक्वेशन पर बोलने से किया इनकार, कहा- 'हम बात नहीं..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी ओर, बॉबी देओल ने भी अपने भाई सनी के साथ कुछ अनदेखी फोटोज शेयर कीं, जिनमें दोनों भाइयों को अपने घर पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान, उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। लास्ट तस्वीर में सनी और बॉबी को मैचिंग कलर के आउटफिट में कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। इन फोटोज के साथ बॉबी ने लिखा, "लव यू भैया! जन्मदिन मुबारक हो।"

sunny deol

sunny deol

sunny deol

करण देओल ने पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

इस बीच, सनी देओल के बेटे करण देओल ने भी अपने पिता के जन्मदिन पर कुछ यादगार तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिनमें से पहली फोटो करण की शादी की थी और दोनों को ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर उनकी वेकेशन की लग रही थी। वहीं, आखिरी तस्वीर में पिता-पुत्र की जोड़ी ने साइड हग करते हुए एक प्यारी फोटो क्लिक करवाई। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो पापा!!! आपकी प्रतिभा और प्यार मुझे हर दिन प्रेरित करता है। यह साल और भी अधिक सफलता और खुशियों से भरा हो।"

sunny deol

sunny deol-karan deol

sunny deol-karan deol

Sunny Deol के घरों की इनसाइड झलकियां: मुंबई ही नहीं मनाली व UK में भी लैविश हाउस के मालिक हैं एक्टर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

सनी देओल की शादी और बच्चे

बता दें कि सनी देओल ने 1984 में अपनी बचपन की दोस्त पूजा से शादी की थी। यह एक अरेंज मैरिज थी, क्योंकि पूजा का परिवार और देओल्स बिजनेस पार्टनर थे। उनकी शादी एक इंटीमेट सेरेमनी थी। सनी ने अपनी शादी को कई सालों तक इंडस्ट्री और फैंस से छिपाकर रखा था। कपल के दो बेटे करण और राजवीर हैं। करण ने जून 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी रचाई थी।

sunny deol

सनी देओल की नेट वर्थ: आलीशान घर से लग्जीरियस कारों तक, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं एक्टर, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम भी सनी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.