बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं, जिनमें से कुछ आइकॉनिक बन गई हैं। 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम', 'कुछ-कुछ होता है' जैसी फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में, करण जौहर ने अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी इनसाइड फोटोज सामने आई हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म निर्माता यश जौहर के घर हुआ था। पिता की मौत के बाद करण ने ही अपना प्रोडक्शन हाउस संभाला है। 'धर्मा प्रोडक्शंस' के तहत ही करण एक से बढ़कर एक फिल्में बनाते हैं।
(ये भी पढ़ें- करण जौहर का 50वां बर्थडे: ऐश्वर्या राय-अभिषेक से शाहिद कपूर-मीरा तक, इन कपल्स ने चुराई लाइमलाइट)
करण जौहर का ये बर्थडे काफी खास था, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के 50 साल पूरे किए हैं। यही कारण है कि, करण ने इस पार्टी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके वेन्यू को भी काफी शानदार तरीके से सजाया गया है। पार्टी वेन्यू की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें लाल रंग की लाइटिंग नजर आ रही है। साथ ही वेन्यू को लाल फूलों के साथ सजाया गया है। ये भव्य आयोजन उनके यश राज स्टूडियो में किया गया था। वेन्यू का कार्पेट भी लाल रंग का था।
करण जौहर के बर्थडे केक की बात करें तो, ये थ्री टायर केक था, जो सफेद और गोल्डन थीम पर बेस्ड था। केक के उपर लिखा है, '50वां जन्मदिन मुबारक हो करण'। इसके अलावा वेन्यू को खूबसूरत सफेद फूलों और मोमबत्तियों के साथ सजाया गया था।
(ये भी पढ़ें- TVF के संस्थापक अरुणभ कुमार ने GF श्रुति रंजन से की शादी, दुल्हन ने फ्लॉन्ट किया यूनिक 'मंगलसूत्र')
बता दें कि, 25 मई 2022 को करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया, जिसके लिए उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की। उनके 50वें बर्थडे बैश में इंडस्ट्री के लगभग सभी सितारों ने शिरकत की, जिनमें शाहरुख खान से लेकर विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और करीना कपूर तक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
बात करें करण जौहर के लुक की तो, वो 50 साल की उम्र में भी काफी फिट और यंग दिखते हैं। अपने 50वें बर्थडे के खास मौके पर करण ग्रीन सूट, ब्लैक बो टाई, व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अपना लुक स्टाइलिश गॉगल के साथ पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण लॉन्ग गाउन पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- 'करवा ली बेइज्जती')
फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन खूब एंजॉय किया। वैसे, आपको उनके बर्थडे की इनसाइड फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।