Karan Kundrra ने शायरी लिख GF तेजस्वी प्रकाश पर इनडायरेक्ट मारा ताना, उड़ी ब्रेकअप की अफवाहें

8 मार्च 2023 को एक्टर करण कुंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक 'शायरी' पोस्ट की, जिससे 'तेजरन' फैंस चिंतित हो गए कि क्या उनका तेजस्वी प्रकाश संग ब्रेकअप हो गया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Karan Kundrra ने शायरी लिख GF तेजस्वी प्रकाश पर इनडायरेक्ट मारा ताना, उड़ी ब्रेकअप की अफवाहें

पॉपुलर स्टार्स तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) टिनसेल टाउन के सबसे पसंदीदा सेलेब कपल्स में से एक हैं। रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में दोनों सह-प्रतियोगी थे और शो में ही अपने कार्यकाल के दौरान कपल को एक-दूसरे के लिए प्यार का अ​हसास हुआ था। तब से दोनों हर दिन मजबूत होते जा रहे हैं। तेजस्वी और करण के लाखों फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही शादी कर लेंगे। इस बीच करण का एक सीक्रेट पोस्ट उनके ब्रेकअप की अफवाहों को फैलाने का काम कर रहा है। 

teja

करण कुंद्रा ने ट्विटर पर लिखा सीक्रेट नोट

शादी की अटकलों के बीच करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने ब्रेकअप पर एक बड़ा संकेत दिया है। 8 मार्च 2023 को करण कुंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक सीक्रेट नोट साझा किया है। अपने क्रिप्टिक ट्वीट में अभिनेता ने एक शायरी लिखी और अपने फैंस को आश्चर्य में डाल दिया कि क्या उनके और तेजस्वी प्रकाश के बीच कोई परेशानी है। अभिनेता ने लिखा है, “न तेरी शान कम होती.. न रुतबा घटा होता.. जो घमंड में कहा.. वही बस हंस के कहा होता।”

teja

क्या करण कुंद्रा ने GF तेजस्वी प्रकाश के साथ तोड़ लिया संबंध?

जैसे ही करण कुंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, उन्होंने अपने लाखों फैंस को सदमे में छोड़ दिया। 'तेजरन' फैंस ने आश्चर्य करना शुरू कर दिया कि क्या अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश पर अप्रत्यक्ष रूप से ताना मार रहे थे। जहां कुछ ने अभिनेता को ट्विटर पर प्रतिक्रिया देने के बजाय तेजस्वी से व्यक्तिगत रूप से बात करने का सुझाव दिया, वहीं अन्य ने उन्हें थोड़ा और मेच्योर होने के लिए कहा। इस बीच, कुछ लोगों ने 'नागिन 6' की अभिनेत्री का समर्थन किया और सार्वजनिक रूप से उनका अपमान करने के लिए करण पर जमकर बरसे। वहीं, कुछ लोगों ने ये भी सोचा कि क्या ये दोनों अलग हो चुके हैं। यहां देखें प्रतिक्रियाएं।

karan

karan

जब तेजस्वी प्रकाश ने अपनी सगाई की खबरों पर दी प्रतिक्रिया 

9 सितंबर 2022 को तेजस्वी प्रकाश ने अपनी उंगली पर एक बड़ी हीरे की अंगूठी दिखाते हुए खुद की दो तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद फैंस ने उनकी सगाई का अनुमान लगाया था। हालांकि, 'बॉम्बे टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में तेजस्वी ने बताया था कि पोस्ट सिर्फ एक एड था। जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह और करण जल्द ही सगाई कर रहे हैं, तो अभिनेत्री ने कहा था कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगी, क्योंकि यह एक निजी मामला है। 

teja

फिलहाल, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.