Bigg Boss15: करण ने एक्स-GF अनुषा दांडेकर के बारे में की बात, कहा-'उनको भड़काने वाले बहुत हैं'

रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के हालिया एपिसोड में करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात की। इस दौरान करण ने अपने कई दोस्तों को खोने की बात भी कही। आइए बताते हैं, इस बारे में।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

Bigg Boss15: करण ने एक्स-GF अनुषा दांडेकर के बारे में की बात, कहा-'उनको भड़काने वाले बहुत हैं'

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अपनी लव स्टोरी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। शो में भी आए दिन उनके पुराने प्यार अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) को लेकर चर्चा होती रहती है। अभी तक करण, ब्रेकअप की वजह पूछने पर चुप्पी साध लेते थे, लेकिन अब उन्होंने शो की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी को सारी बातें खुलकर बताई हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कई निजी बातें भी शेयर कीं। आइए आपको बताते हैं कि, करण ने अनुषा के साथ ब्रेकअप को लेकर क्या कहा है।

Anusha Dandekar And Karan Kundrra

(ये भी पढ़ें-  अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर करण कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं मूव ऑन नहीं हो सकता हूं')

पहले एक नजर इस कपल के पास्ट पर डाल लेते हैं। टीवी कलाकार करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर सबसे क्यूट कपल्स में से एक थे। दोनों ने साथ में एक रियलिटी शो भी होस्ट किया था। लेकिन अचानक साल 2020 में, दोनों ने एक साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना बंद कर दिया था और बाद में, अनुषा ने बताया था कि, वह और करण अलग हो गए हैं। लंबे समय से साथ रह रहे इस जोड़े के ब्रेकअप से फैंस काफी दुखी थे। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। बाद में, अनुषा ने आरोप लगाया था कि, करण ने उन्हें धोखा दिया है। लेकिन, करण ने इस बारे में कोई सफाई नहीं दी थी। 

Anusha Dandekar And Karan Kundrra

बीते दिनों करण, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश से शमिता शेट्टी और अनुषा के बीच समानताएं बताते हुए नजर आए थे। वहीं, अब एक्टर करण ने शमिता को बताया कि, ''मैंने साल 2019-2020 में कुछ वजहोंं से कई दोस्तों को खो दिया है।'' जब शमिता ने इसके पीछे का कारण पूछा, तो करण ने बताया कि, ''जब मैं अनुषा के साथ रिलेशनशिप में था, तो पूरी तरह से उन्हीं के साथ था। मैं अपने अन्य दोस्तों को समय नहीं दे पाता था और इसलिए मेरे दोस्तों ने मुझे छोड़ दिया। मैं इसके लिए उन्हें दोषी नहीं मानता हूं।''

(ये भी पढ़ें- अनुषा दांडेकर-करण कुंद्रा के ब्रेकअप पर बहन शिबानी ने कहा- 'इससे उबरना उनके लिए कठिन था')

Anusha Dandekar And Karan Kundrra

करण ने अनुषा के साथ ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मैं बहुत आत्म-केंद्रित हूं और उस समय मैंने बहुत सोचा। अगर हमने साथ बैठकर आपस में बात की होती, तो आज हम साथ होते। उनको ना भड़काने वाले बहुत हैं।''

Anusha Dandekar With Karan Kundraa, And Shamita Shetty

ये बातें सुनने के बाद शमिता ने करण से कहा, "मुझे आशा है कि, वह इसे देखेंगी।" करण ने भी यही बात दोहराई। आपको यह भी जानकारी दे दें कि, इस शो में करण की एंट्री के बाद से, ये अफवाह फैल रही है कि, अनुषा भी इस शो में एंट्री करने वाली हैं। हालांकि, अनुषा ने कई बार 'बिग बॉस 15' में अपनी एंट्री को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है, लेकिन लोग मानने को तैयार ही नहीं हैं।

Karan Kundrra

फिलहाल करण ने साफ तौर पर ये बात कही कि, अगर वो एक-दूसरे को समझने की और बैठकर समस्या सुलझाने की कोशिश करते, तो आज दोनों साथ में खुशहाल जिंदगी जी रहे होते। वैसे आप करण को क्या सलाह देना चाहेंगे? हमें कमेंट करके बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Post Credit- Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.