करण वी ग्रोवर की वरमाला सेरेमनी का वीडियो रवि दुबे ने किया शेयर, डांस करता दिखा कपल

हाल ही में, टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर की शादी से उनकी वरमाला सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करण वी ग्रोवर की वरमाला सेरेमनी का वीडियो रवि दुबे ने किया शेयर, डांस करता दिखा कपल

टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) ने 31 मई 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल से गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी शादी में उनका परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। करण की अचानक वेडिंग ने उनके फैंस को चौंका दिया था। हाल ही में, इनके वरमाला सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Karan V Grover and his wife

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने पति अनिल के बर्थडे पर बेटे अनमोल की शादी से प्यारी तस्वीरें कीं शेयर, लिखा खास नोट)

पहले आइए करण और पॉपी की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। 'उड़ारियां' फेम एक्टर करण वी ग्रोवर, पॉपी को पिछले दस सालों से डेट कर रहे थे। करण और पॉपी पहले एक कार पार्किंग क्षेत्र में मिले थे और बाद में वे फिर से कुछ आम दोस्तों के माध्यम से मिले और जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी। उनके परिवार भी उनके रिश्ते से वाकिफ थे। वास्तव में, करण और पॉपी में काफी समानताएं हैं, दोनों को यात्रा करना पसंद है। इसके अलावा दोनों की एक ही राशि 'कर्क' है, इसलिए उनके बीच एक रॉक सॉलिड रिश्ता है। उन्हें अक्सर एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में शिरकत करते और इंडस्ट्री के कॉमन फ्रेंड्स से भी मिलते देखा जाता था। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं।

Karan V Grover

अब आइए आपको दिखाते हैं इनकी वरमाला सेरेमनी का वीडियो। दरअसल, करण वी ग्रोवर के दोस्त व एक्टर रवि दुबे ने 3 जून 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण की वरमाला सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। इसमें करण और पॉपी बेहद कम लोगों की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। इसके बाद भांगड़े पर दोनों डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो से साफ है कि, उन्होंने बेहद सिंपल तरीके से प्रकृति की मौजूदगी में शादी की थी। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने शिमला में वेडिंग की थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए रवि ने कैप्शन में लिखा है, ''अब जब बिल्ली बैग से बाहर हो गई है, तो बधाई हो प्रिय पड़ोसी @karanvgrover @poppyjabbal क्लब में आपका स्वागत है।'' एक्टर के इस कैप्शन से साफ है कि, वह दोनों पड़ोसी हैं।

(ये भी पढ़ें- दीपक चाहर के रिसेप्शन की फोटो आई सामने, गोल्डन गाउन में खूबसूरत दिखीं दुल्हन जया)

करण और पॉपी के वेडिंग लुक की बात करें तो, एक्टर ने इस खास मौके पर आइवरी कलर ​की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहनी थी। इस लुक में करण एकदम रॉयल लग रहे थे। वहीं, उनकी दुल्हन पॉपी ने शादी में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और दुपट्टे को स्टाइल किया था। सिर पर रखे दुपट्टे में पॉपी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

Karan V Grover with Wife

वर्क फ्रंट की बात करें तो, 'उड़ारियां' में नजर आ रहे करण ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'सारथी' से की थी। इसके अलावा, वह कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स, जैसे-'कहां हम कहां तुम', 'यहां मैं घर घर खेली', 'पुनर्विवाह' और 'बहू हमारी रजनीकांत' में नजर आ चुके हैं। 

Karan V Grover

फिलहाल, करण और पॉपी की शादी का ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.