'इमली' फेम Karan Vohra की पत्नी Bella जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म, एक्टर ने शेयर की बेबी शॉवर की झलक

हाल ही में, 'इमली' फेम टीवी एक्टर करण वोहरा ने अपनी पत्नी बेला वोहरा के लिए एक टेडी-बियर थीम वाली गोद भराई पार्टी का आयोजन किया, जिसका उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'इमली' फेम Karan Vohra की पत्नी Bella जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म, एक्टर ने शेयर की बेबी शॉवर की झलक

पॉपुलर टीवी शो 'इमली' में 'अथर्व राणा' का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए करण वोहरा (Karan Vohra) और उनकी पत्नी बेला वोहरा (Bella Vohra) इस समय बेहद खुश हैं, क्योंकि वे जल्द ही अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत करने जा रहे हैं। हाल ही में, कपल ने गोद भराई के समारोह के दौरान उपने ट्विन्स बच्चों के आने के बारे में अनाउंसमेंट की। 

करण वोहरा और बेला वोहरा का टेडी बियर-थीम वाला बेबी शॉवर

हाल ही में, करण वोहरा ने नई दिल्ली में अपनी पत्नी बेला के लिए एक बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की, जो टेडी बियर-थीम पर रखी गई थी। पार्टी के लिए उनके घर को गुब्बारों और टेडी बियर से सजाया गया था। करण ने बेबी शॉवर की झलकियां दिखाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। क्लिप में केक काटने की रस्म के दौरान बैकग्राउंड में 'वोहरा बेबीज' लिखा हुआ देखा जा सकता है, जिससे यह पुष्टि हुई कि वे जुड़वा बच्चों का स्वागत करने जा रहे हैं।

baby shower

गोद भराई के लिए केक भी काफी यूनिक था। दरअसल, केक आधा गुलाबी और आधा नीला था, जो छोटे बच्चों के जूतों से सजाया गया था। उनके घर के एक कोने में ब्राउन कलर का एक बड़ा सा टेडी बियर भी रखा हुआ था, जिस पर गुब्बारे लगाए गए थे। पार्टी का कलर थीम पीच और ग्रीन था, जिसमें सेम रंग के गुब्बारे लगाए गए थे।

बेबी शॉवर बैश के लिए, होने वाली मां ने एक फ्लोई पीच गाउन पहना हुआ था, जिसकी वेस्ट पर एम्बेलिशमेंट और स्टेटमेंट स्लीव्स थीं। उन्होंने अपने लुक को सॉफ्ट डेवी मेकअप और पिन स्ट्रेट बालों के साथ कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, करण एक सफेद क्रिस्प शर्ट और म्यूट ब्लू-टोन्ड ट्राउजर में डैपर लग रहे थे।

karan vohra

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

2012 में शादी के बंधन में बंधने वाले करण और बेला जून 2023 में अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में करण ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी बेला ने अपनी गर्भावस्था की खबर तब साझा की थी, जब वह मुंबई में थे और वह दिल्ली में रह रही थीं। उन्होंने साझा किया कि जून में डिलीवरी होने के दो महीने बाद, वह अपनी पत्नी और उनके बच्चों को मुंबई लाएंगे, क्योंकि उनके लिए अब उनसे दूर रहना मुश्किल होगा।

karan vohra

आपको बता दें कि करण वर्तमान में हिट टेलीविजन शो 'इमली' में 'अथर्व राणा' की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल, आपको करण वोहरा की पत्नी बेला की बेबी शॉवर की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.