'इमली' फेम Karan Vohra ने अपने जुड़वा बेटों के नामों का किया खुलासा, दिखाई पहली झलक

हाल ही में, टीवी एक्टर करण वोहरा ने अपने जुड़वा बेटों के नामों का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'इमली' फेम Karan Vohra ने अपने जुड़वा बेटों के नामों का किया खुलासा, दिखाई पहली झलक

'इमली' फेम एक्टर करण वोहरा (Karan Vohra) और उनकी प्यारी पत्नी बेला वोहरा (Bella Vohra) इस समय अपनी पैरेंटहुड जर्नी का लुत्फ ले रहे हैं। कपल ने 16 जून 2023 को अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। अब हाल ही में, एक्टर ने अपने दोनों बेटों के नामों की घोषणा की है। 

करण वोहरा ने अपने बेटों के नामों का किया खुलासा

दरअसल, 27 जुलाई 2023 को करण वोहरा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सिख धर्म के अनुसार उनके बच्चों के नामकरण की झलक दिखाई गई है। वीडियो में परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। एक झलक में करण और उनकी वाइफ दोनों को प्रसाद मिलता है, जिसे वो अपने डॉगीज़ के साथ शेयर करते हैं।

karan vohra

वहीं, कैप्शन में उन्होंने अपने बच्चों के नामों की घोषणा की है। उन्होंने लिखा है, ''वोहरा बॉयज, आर्यवीर-अक्षवीर।'' बता दें कि आर्यवीर नाम का अर्थ 'बहादुर आदमी' होता है, वहीं अक्षवीर का अर्थ 'ईश्वर का आशीर्वाद' होता है।

karan vohra

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

करण वोहरा और बेला शादी के 11 साल बाद बने पैरेंट्स

बता दें कि साल 2012 में शादी के बंधन में बंधने वाले करण वोहरा और बेला ने जून 2023 में अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। करण वोहरा ने पिता बनने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशखबरी की घोषणा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ''ये दिन, ओम नम: शिवाय।''

karan vohra

वहीं, एक अन्य स्टोरी में उन्होंने एक ब्लू कॉलर वाली एक व्हाइट शर्ट की फोटो शेयर की थी, जिस पर लिखा था, 'इट्स ट्विन बॉयज'। फोटो में बच्चों से संबंधित प्यारी चीजें भी दिखाई गई हैं। इसके ऊपर करण ने लिखा था, "ॐ नमः शिवाय 16.06.2023"

जब करण ने बयां की थी पिता बनने की खुशी

'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में पिता बनने की फीलिंग्स के बारे में बात करते हुए करण वोहरा ने कहा था, “अपनी पत्नी से दूर रहना बहुत मुश्किल है। डिलीवरी के दो महीने बाद मैं उन्हें और मेरे बच्चों को अपने साथ रहने के लिए मुंबई ले आऊंगा। मैं उनके बढ़ते वर्षों के हर पल को संजोना चाहता हूं। बेला की खुशी देखकर मैं बहुत उत्साहित हूं। वैसे हम जुड़े रहते हैं और वह मुझे बच्चों के बारे में अपडेट करती हैं, लेकिन मैं उन्हें देखने और थामने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।”

karan vohra

करण वोहरा की पत्नी बेला की गोद भराई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको करण और बेला के बेटों का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.