करीना कपूर खान हैं कोरोना पॉजिटिव, तैमूर और जेह भी किए गए क्वारंटीन, पिता रणधीर ने दिया अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। हाल ही में, उनके पिता रणधीर कपूर ने अपनी बेटी और नातियों तैमूर व जेह के बारे में हेल्थ अपडेट दिया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करीना कपूर खान हैं कोरोना पॉजिटिव, तैमूर और जेह भी किए गए क्वारंटीन, पिता रणधीर ने दिया अपडेट

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक ऐसी बिंदास हसीना हैं, जिनके चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर आग की तरह फैल जाती है। हालांकि, ‘बैबो फैंस’ के लिए बुरी खबर है, क्योंकि एक्ट्रेस हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उनके पिता व दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने एक्ट्रेस की हालत के बारे में बताया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान की बीते कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें बुखार था और शरीर में भी दर्द था। 12 दिसंबर 2021 को उन्होंने कोरोना का परीक्षण करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इतना ही नहीं, उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

(ये भी पढ़ें- सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)

Kareena Kapoor With Amrita Rao

अब आपको बताते हैं एक्ट्रेस की हालत पर रणधीर कपूर ने क्या कहा है। दरअसल, रणधीर कपूर ने ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में बताया है कि, “करीना को रविवार (12 दिसंबर 2021) को हल्का बुखार और शरीर में दर्द हुआ और इसलिए उन्होंने परीक्षण किया। लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हैं। डॉक्टर उनकी अच्छी देखभाल कर रहे हैं।"

Kareena With Father Randhir, Mother And Sister

जब करीना के बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने कहा, “वह इस समय होम क्वारंटाइन में हैं, इसलिए मैंने करीना को बच्चों को मेरे घर भेजने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि, तैमूर और जेह उनके साथ रह सकते हैं। वह फिट और ठीक हैं, तो यह ठीक रहेगा।”

 

Kareena With Hubby And Sons

(ये भी पढ़ें- जब अमिताभ बच्चन को 'बुरा आदमी' समझती थीं करीना कपूर, एक्टर ने खुद बताई थी वजह)

करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर 13 दिसंबर 2021 को एक नोट जारी कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात आधिकारिक करते हुए लोगों से अपील की है कि, जो भी उनके संपर्क में थे, वे टेस्ट करा लें। एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा, “मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। सभी मेडिकल प्रोटोकोल्स को फॉलो करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि, जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया टेस्ट करा लें। मेरी फैमिली और स्टाफ भी डबल वेक्सिनेटेड हैं। फिलहाल, उनमें अभी कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। शुक्र है, मैं अच्छा महसूस कर रही हूं और उम्मीद करती हूं जल्द ठीक हो जाऊंगी।”

Kareena's Note

(ये भी पढ़ें- क्यों टूटी करीना कपूर और ईशा देओल की दोस्ती? क्या सुजैन खान और उनके भाई जायद थे असली वजह)

फिलहाल, करीना कपूर खान के फैंस उनके जल्दी रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं। हम भी उम्मीद करते हैं कि, वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.