Kareena Kapoor Khan ने शेयर की फैमिली वेकेशन की तस्वीर, जिराफ को निहारते दिखे Taimur और Jeh

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी फैमिली वेकेशन से पहली तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Kareena Kapoor Khan ने शेयर की फैमिली वेकेशन की तस्वीर, जिराफ को निहारते दिखे Taimur और Jeh

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक प्यारी पत्नी और दो बेटों की प्यारी मां हैं, जो अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका कभी नहीं छोड़तीं। अभिनेत्री को अपने पति सैफ व बेटों संग हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। अब उन्होंने अपने वेकेशन से पहली तस्वीर साझा की है। अभिनेत्री और उनका परिवार इस समय अफ्रीका में छुट्टियां मना रहा है और सामने आई तस्वीर वहां उनकी मस्ती का सबूत दे रही है।

kareena

करीना कपूर ने अफ्रीका से शेयर की तस्वीर

दरअसल, करीना कपूर खान ने आज यानी 14 मार्च 2023 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी अफ्रीका छुट्टी से एक प्यारी तस्वीर साझा की। यह यात्रा की पहली तस्वीर है और इसमें बेबो के जीवन के तीन लड़कों सैफ अली खान, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान को दिखाया गया है। तस्वीर में सैफ एक हल्के नीले रंग की टी-शर्ट में डैपर लग रहे हैं, जिसे उन्होंने सेम कलर की डेनिम के साथ पेयर किया है। उन्होंने बेज कलर की कैप पहनी थी और व्हाइट शूज से अपने लुक को पूरा किया था। ऐसा लगता है कि वह अपनी पत्नी के लिए पोज दे रहे हैं, लेकिन बच्चे जिराफ को देखने में अधिक इंट्रेस्टेड दिख रहे हैं, जो ठीक उनके सामने खड़ा है। तैमूर और जेह दोनों कैमरे की तरफ पीठ करके जिराफ को देखते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं।

kareena

जब एयरपोर्ट पर फैमिली संग दिखीं करीना कपूर

इसके पहले, 13 मार्च 2023 को करीना कपूर खान को उनके पति सैफ अली खान और उनके बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इंटरनेट पर सामने आई झलकियों में तैमूर उत्साहित दिख रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपने अब्बू सैफ का हाथ पकड़ रखा था, जबकि जेह को उनकी एक नैनी ने गोद में उठा रखा था। सैफ ग्रे टी-शर्ट, ब्लू ट्रैक पैंट और ब्लू वेस्टकोट में हैंडसम लग रहे थे।

saif

लेकिन करीना और तैमूर के मैचिंग लुक्स ने सबका ध्यान खींच लिया था, दोनों मां-बेटे की जोड़ी ने सफेद टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और ग्रे जैकेट पहन रखी थी। करीना ने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस और एक हैंडबैग से पूरा किया था। वीडियो में तैमूर सैफ के साथ वॉक करते नजर आए थे, जबकि करीना जेह और उनकी नैनी के साथ वॉक करती नजर आई थीं।

kareena

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

करीना कपूर और सैफ अली खान का वर्क फ्रंट

करीना कपूर हाल ही में हंसल मेहता की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग करके यूके से लौटी हैं। इसके अलावा, उनके पास तब्बू, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन के साथ रिया कपूर की फिल्म 'द क्रू' है। उनके पास जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म भी है।

kareena

वहीं, सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था, जिसमें ऋतिक रोशन भी थे। इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला था। इसके बाद उनके पास पैन-इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' है, जिसमें प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह भी हैं। जब करीना कपूर ने पैरेंटिग पर की थी बात। कहा था- 'बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है जरूरी।' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

kareena

फिलहाल, हमें करीना की फैमिली वेकेशन की और तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.