करीना ने बेटे जेह संग पिता रणधीर कपूर की प्यारी फोटो की शेयर, पाउट बनाते दिखे नाना-नाती

एक्ट्रेस करीना कपूर ने बेटे जहांगीर के साथ अपने पिता रणधीर कपूर की एक मनमोहक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना ने बेटे जेह संग पिता रणधीर कपूर की प्यारी फोटो की शेयर, पाउट बनाते दिखे नाना-नाती

पूर्व अभिनेता व फिल्म निर्माता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) आज यानी 15 फरवरी 2023 को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हर तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। इसी क्रम में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने पिता को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

randhir

करीना ने पापा रणधीर को विश किया बर्थडे

दरअसल, करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर छोटे बेटे जेह को पाउट करने का तरीका दिखाते हुए पापा रणधीर की एक तस्वीर साझा की। जहां रणधीर सही पाउट करने में सक्षम थे, वहीं जहांगीर ने ऐसा करने का प्रयास किया। करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे दोनों पसंदीदा लड़के वही कर रहे हैं, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। हैप्पी बर्थडे पापा आई लव यू सो मच!"

randhir

वहीं, करिश्मा कपूर ने भी अपने लविंग डैड को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह रणधीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मेरे मुख्य आ​दमी मेरे डैड।''

randhir

जब रणधीर ने नाती-नातिन के बारे में की थी बात

रणधीर ने साल 2021 में 'इंडियन आइडल' में अपनी उपस्थिति के दौरान कहा था कि वह अपनी बेटियों करीना और करिश्मा कपूर से ज्यादा अपने नाती-नातिन से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा था, “कहते हैं ना, असल से ज्यादा सूद पसंद है (ऐसा कहा जाता है कि ब्याज मूल राशि से ज्यादा प्रिय होता है।) जिस तरह हर दादा-दादी अपने पोते-पोतियों से ज्यादा प्यार करते हैं, उसी तरह मैं भी करिश्मा और करीना से ज्यादा अपने नाती-नातिन से प्यार करता हूं। वे मेरे स्पेशल पोते हैं।'' पिता राज कपूर, मां कृष्णा और बहन रितु के साथ रणधीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

kareena

करीना का वर्क फ्रंट

करीना अब लंदन में शूट हुई हंसल मेहता की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। मर्डर मिस्ट्री में वह एक जासूस की भूमिका में हैं। वह उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित सुजॉय घोष की अगली फिल्म में भी नजर आएंगी। उन्होंने कृति सेनन और तब्बू के साथ रिया कपूर की 'द क्रू' भी साइन की है।

kareena

फिलहाल, करीना द्वारा शेयर की गई फोटो हमें तो काफी पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.