करीना कपूर ने बेटों के समान पालन-पोषण पर की बात, तैमूर के गुस्से का भी किया खुलासा

अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने जीवन और बच्चों पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करीना कपूर ने बेटों के समान पालन-पोषण पर की बात, तैमूर के गुस्से का भी किया खुलासा

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बखूबी बैलेंस करती हैं। वह कई महिलाओं के लिए एक आदर्श हैं। आज वह एक सफल एक्ट्रेस हाने के साथ-साथ एक बिंदास पत्नी और दो बच्चों की प्यारी मां भी हैं। अपने तीनों रोल को वह बेहद अच्छे से निभाती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इसी बारे में बात की है।

kareena

पहले ये जान लीजिए कि करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों की शादी को एक दशक हो गया है। अब दोनों दो बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के माता-पिता हैं। बेबो अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं।

kareena

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर-आनंद आहूजा अपने बेटे के लिए रखेंगे भव्य नामकरण समारोहः रिपोर्ट)

अब बात करते हैं एक्ट्रेस के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, 'News18' को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने खुलासा किया है कि वह कैसे अपने करियर और मातृत्व के बीच संतुलन बनाती हैं। उसी के बारे में बात करते हुए बेबो ने साझा किया कि उनके दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर एक ऐसे घर में पल रहे हैं, जहां समान पालन-पोषण को बढ़ावा दिया जाता है। साथ ही करीना ने ये भी बताया कि वह चाहती हैं कि उनके बेटों को यह एहसास हो कि उनके पिता की तरह उनकी मां भी वर्किंग हैं।

kareeana

बकौल करीना, ''मेरे बच्चों को यह समझना होगा कि सैफ और मैं दोनों कामकाजी हैं। यह कुछ ऐसा है, जो मैंने हमेशा तैमूर से कहा है। मैं तब से काम पर जा रही हूं, जब वह सात महीने के थे। मैं उन्हें यह बताना चाहती हूं कि उनकी मां वर्किंग हैं। मुझे बाहर भी जाना पड़ता है। यह कुछ ऐसा है, जिसे तैमूर ने समझा है। मेरे दोनों बच्चों को यह समझने की जरूरत है कि उनके माता-पिता दोनों काम करते हैं, ताकि हम सभी का जीवन अच्छा हो सके। उन्हें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि घर की महिला भी काम करती है। उन्हें पता होना चाहिए कि उनकी मां भी काम पर जाती हैं। मेरा काम मेरे जीवन का एक हिस्सा है, जो हमेशा रहेगा। इस तरह मेरे बेटों को बड़ा करना होगा।''

kareena

41 वर्षीय अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि छह साल के तैमूर अपने पिता सैफ अली खान के साथ एक खास बॉन्ड साझा करते हैं। दोनों अक्सर एक्शन फिल्में देखते हैं और कुकिंग करते हैं। साथ ही करीना ने ये भी खुलासा किया कि तैमूर को पेंटिंग करना पसंद है, जिसमें उनके अब्बा सैफ अली खान उनकी मदद करते हैं।

kareena

आगे साक्षात्कार में करीना ने साझा किया कि वह और सैफ माता-पिता के रूप में तैमूर के स्क्रीन समय का बहुत ध्यान देते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि तैमूर काफी समझदार हैं, लेकिन वह पैपराजी द्वारा फोटोज लिए जाने पर कभी-कभी चिढ़ जाते हैं। हालांकि, वह बताना नहीं भूलीं कि उनके दोनों बेटे बहुत शरारती हैं।

saif

(ये भी पढ़ें- शहनाज गिल भाई शहबाज के हाथ में बने सिद्धार्थ शुक्ला के टैटू को पकड़े आईं नजर, भावुक हुए फैंस)

फिलहाल, करीना कपूर के इन विचारों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.