Kartik Aaryan ने डेटिंग की अटकलों के बीच Tara Sutaria संग मनाया बर्थडे, Kriti व अन्य लोग हुए शामिल

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने 33वें बर्थडे पर इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी आयोजित की। हालांकि, यह उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ उनकी झलक थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Kartik Aaryan ने डेटिंग की अटकलों के बीच Tara Sutaria संग मनाया बर्थडे, Kriti व अन्य लोग हुए शामिल

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) 22 नवंबर 2023 को 33 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने एक शानदार बर्थडे पार्टी की मेजबानी की, जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इवेंट में कार्तिक और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया की एक झलक ने हमारा ध्यान खींचा। बता दें कि कार्तिक के साथ तारा की सार्वजनिक उपस्थिति ने उनकी डेटिंग की अटकलें शुरू कर की थीं और तब से उन्हें अक्सर एक साथ कई इवेंट में भाग लेते हुए देखा गया है।

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में रूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया संग दिखे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों के साथ अपना 33वां जन्मदिन मनाया। हालांकि, यह बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। सामने आई तस्वीर में अभिनेता को खूबसूरत ल​ड़कियों तारा सुतारिया और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ पोज देते देखा गया। कार्तिक के जन्मदिन के जश्न के लिए तारा ने स्लीक स्ट्रैप्स वाली एक साटन ब्लैक ड्रेस चुनी थी और इसे मिनिमल मेकअप के साथ जोड़ा था। 

kartik

कृति सेनन, वाणी कपूर और अन्य लोग कार्तिक आर्यन के बर्थडे सेलिब्रेशन में हुए शामिल

खैर, ऐसा लगता है कि कार्तिक के 33वें जन्मदिन के जश्न की थीम ब्लैक थी, क्योंकि न केवल बर्थडे बॉय, बल्कि उनके मेहमान भी ब्लैक आउटफिट में बेहद अच्छे लग रहे थे। बर्थडे पार्टी के लिए कार्तिक ने मैचिंग कलर की पैंट के साथ ​रोज-प्रिंट वाली ब्लैक शर्ट चुनी थी और काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके जन्मदिन की कई अन्य झलकियों में हमने कृति सेनन, वाणी कपूर और इंडस्ट्री के अन्य पॉपुलर सेलेब्स को देखा। यहां देखें झलकियां।

kartik

kartik

जब एक्स-गर्लफ्रेंड सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर उनके लिए लिखा एक नोट

कार्तिक के निजी जीवन के बारे में बात करें, तो वह एक समय में मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान के साथ रिश्ते में थे, लेकिन कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद वे किन्हीं कारणों से अलग हो गए। हालांकि, दोनों स्टार्स के बीच एक खूबसूरत बंधन अभी भी उनकी सार्वजनिक उपस्थिति और सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाई देता है।

sara

उदाहरण के लिए, 22 नवंबर 2023 को सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी स्टोरी में कार्तिक के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में कार्तिक उन्हें आईफोन देते नजर आ रहे थे, जिसके कवर में कुछ कैश थे, वहीं दूसरी तरफ सारा हाथ से इशारा कर रही थीं। इसके ऊपर सारा ने लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो कार्तिक।"

जब Sara Ali Khan ने Kartik Aaryan से हुए ब्रेकअप के असर का किया खुलासा, कहा- 'जो पास्ट में हुआ, वो..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब तारा के साथ कार्तिक की नजदीकियों ने उनके नए रिश्ते की अफवाहों को दी हवा

21 अक्टूबर 2023 को कार्तिक आर्यन को पहली बार तारा सुतारिया के साथ एक कोजी मोमेंट में देखा गया था। यह तब था, जब वे एक साथ एक पार्टी से बाहर निकल रहे थे, जब कुछ झलकियों में कार्तिक और तारा बाय कहते हुए एक-दूसरे को कसकर गले लगाते नजर आए थे। एक्टर ने तारा को उनकी कार तक भी छोड़ा था। जैसे ही वीडियो अपलोड किया गया था, नेटिजंस ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं। इसे देखने के लिए यहां क्लिक करें।

kartik

फिलहाल, कार्तिक की बर्थडे पार्टी में तारा की उपस्थिति के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.