Aadar Jain की नई गर्लफ्रेंड Alekha संग Ex-GF Tara Sutaria की फोटो वायरल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

जैसे ही आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ एक फोटो शेयर की, तो एक रेडिट यूजर ने एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया संग उनकी पुरानी तस्वीर निकाली, जिस पर अब नेटिजंस ने प्रतिक्रिया दी है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Aadar Jain की नई गर्लफ्रेंड Alekha संग Ex-GF Tara Sutaria की फोटो वायरल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन (Aadar Jain) एक समय में इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक थे। उन्होंने साल 2020 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि, अब वे अलग हो चुके हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। 13 नवंबर 2023 को आदर ने अपनी नई गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया। इस बीच, एक नेटिजन को आदर और अलेखा की उनकी एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ पुरानी तस्वीर मिली और नेटिजंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

'Reddit' यूजर ने अलेखा आडवाणी को बताया आदर और तारा के बीच का रोड़ा

13 नवंबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ एक कोजी फोटो शेयर की और उन्हें 'अपने जीवन की रोशनी' कहा। जल्द ही एक 'Reddit' यूजर ने नई गर्लफ्रेंड अलेखा और एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ आदर की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की।

adar jain

फोटो के साथ यूजर ने विरल भयानी की हालिया पोस्ट का एक स्क्रीनग्रैब भी साझा किया, जिसमें आदर और अलेखा एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे, उन्हें दिवाली पार्टी में शामिल होने से पहले देखा गया था। 'Reddit' यूजर ने दोनों तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "थ्रोबैक जब अलेखा आडवाणी एक्टर आदर जैन और तारा सुतारिया के बीच रोड़ा बन रही थीं।"

aadar

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जल्द ही कई और नेटिजंस ने पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और घटिया कमेंट्स किए। जहां एक यूजर ने लिखा, "रिश्तों के भी रूप बदलते हैं वाइब्स", वहीं दूसरे ने लिखा, "तारा के लिए बिल्कुल भी अच्छा वीकेंड नहीं है! पहले 'आशिकी 3' की असफलता और अब यह।" बता दें कि अलेखा आडवाणी मुंबई बेस्ड कम्यूनिटी 'Way Well' की संस्थापक हैं, जो वेलनेस इवेंट्स, वर्कशॉप्स, सेशन्स और रिट्रीट को मैनेज करने के लिए काम करती हैं। उनकी एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में बात करें, तो वह 'कॉर्नेल होटल स्कूल न्यूयॉर्क' से ग्रेजुएट हुईं और होटल एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की।

aadar

aadar

aadar

aadar

जब तारा सुतारिया ने की आदर जैन के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि, खुद को बताया था सिंगल

'News18' के साथ एक साक्षात्कार में 'एक विलेन रिटर्न्स' की अभिनेत्री से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने बताया कि वह अब सिंगल हैं। इससे आदर से उनके ब्रेकअप की भी पुष्टि हो गई। इसके अलावा, यह भी पहली बार था, जब तारा ने इस बारे में खुलकर बात की थी। तारा ने कहा था, "मैं किसी रिश्ते में नहीं हूं।"

aadar

फिलहाल, आदर जैन, अलेखा आडवाणी और तारा सुतारिया की तस्वीर के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.