तारा सुतारिया-आदर जैन का हुआ ब्रेकअप, 4 सालों तक डेट करने के बाद हुए अलग

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के क्यूट कपल तारा सुतारिया और आदर जैन ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

तारा सुतारिया-आदर जैन का हुआ ब्रेकअप, 4 सालों तक डेट करने के बाद हुए अलग

बॉलीवुड गलियारों से खबर है कि एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और एक्टर आदर जैन (Aadar Jain) का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि, खबर थी कि दोनों साल 2023 में शादी कर सकते हैं, इस बीच दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। 

tara sutaria

तारा सुतारिया-आदर जैन का हुआ ब्रेकअप

'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, तारा सुतारिया और आदर जैन ने आपसी सहमति से सौहार्दपूर्ण तरीके से अपने रिश्ते को एक अच्छे नोट पर खत्म कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है, "आदर और तारा ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। वे दोनों मैच्योर हैं और वे अभी भी दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे की देखभाल करेंगे।" 

tara sutaria

4 सालों से साथ थे तारा-जैन

तारा और जैन, जिन्हें अक्सर हर पार्टी में साथ स्पॉट किया जाता था। बाहर वेकेशन एंजॉय करने से लेकर एक-दूसरे के बर्थडे को साथ मनाने तक, दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते थे। दोनों ने अपने रिश्ते को 2020 में ऑफिशियल किया था। जानकारी की मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात 2018 में एक दिवाली पार्टी में उनके कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

tara sutaria

2023 में शादी करने वाले थे तारा सुतारिया-आदर जैन!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि संभव है कि आदर और तारा 2023 में शादी कर लें। हालांकि, अब सामने आई दोनों के ब्रेकअप की खबर बेहद चौंकाने वाली है, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। खबरों की मानें, तो आदर और तारा के बीच किसी तरह की अनबन की खबर नहीं है, लेकिन दोनों ने फ्रेंड जोन में रहते हुए अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। जब तारा सुतारिया ने खास तस्वीरों के साथ आदर को बताया था अपनी 'पूरी दुनिया', पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

tara sutaria

कौन हैं आदर जैन?

बता दें कि आदर जैन, रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। आदर ने फिल्‍म 'कैदी बैंड' (2017) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लास्ट टाइम वह साल 2021 में 'अमेजन प्राइम वीडियो' की फिल्‍म 'हैलो चार्ली' में नजर आए थे। 

Aadar Jain

फिलहाल, तारा और आदर के ब्रेकअप पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.