रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी: सुंदर लाइटिंग्स से सजा 'कृष्णा राज बंगला', जानें वेडिंग डीटेल्स

स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं। इस बीच कपूर खानदान के पुश्तैनी घर 'कृष्णा राज' बंगले को डेकोरेट करते हुए एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी: सुंदर लाइटिंग्स से सजा 'कृष्णा राज बंगला', जानें वेडिंग डीटेल्स

सालों के कयासों और अफवाहों के बाद लगता है कि, इस बार स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जहां एक तरफ कपल और उनके परिवार की तरफ से उनकी शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, वहीं उनके घर में चल रहीं तैयारियां बताती हैं कि, ये अफवाहें सच हैं।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

जैसा कि, आप जानते हैं कि, आलिया ने हमेशा स्वीकार किया था कि, रणबीर पर उनका बहुत बड़ा क्रश है। सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि, वह उनसे शादी करना चाहती हैं। इसके कुछ सालों के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। इन दिनों कयास लगाए जा रहे हैं कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का उत्सव 14 अप्रैल 2022 को शुरू होगा। इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि, वे चेंबूर के आरके बंगले में शादी करेंगे।

(ये भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी ने बेटी की सोते हुए फोटो की शेयर, पिता का फर्ज निभाते दिखे एक्टर)

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

10 अप्रैल 2022 को एक पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चेंबूर स्थित कपूर परिवार के खानदानी घर ‘कृष्णा राज’ बंगले का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हम वर्कर्स को बंगले को सुंदर लाइटिंग्स के साथ सजाते हुए देख सकते हैं। भले ही उनकी शादी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन बंगले में अचानक ये सजावट उनकी शादी की खबरों को सच साबित कर रही हैं। यहां देखें वो वीडियो।

रणबीर-आलिया की शादी पर नीतू कपूर

'ई-टाइम्स' संग एक लेटेस्ट इंटरव्यू में नीतू कपूर ने रणबीर और आलिया की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वेडिंग रूमर्स पर नीतू ने कहा, "मुझे आशा है कि, हो जाए। मुझे कुछ पता नहीं है। मैं इसका जश्न मनाना चाहती हूं, लेकिन आज के बच्चे अलग हैं। ये दोनों निजी लोग हैं। कब कर लेंगे पता नहीं, लेकिन होगी जरूर और मैं इस शादी के जल्दी होने की कामना करती हूं, क्योंकि मैं उन दोनों से प्यार करती हूं। रणबीर और आलिया एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। वे काफी समान हैं।"

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt with Neetu Kapoor

(ये भी पढ़ें- 'लॉक अप' फेम मुनव्वर फारूकी हैं शादीशुदा और एक बच्चे के पिता, कहा- 'कोर्ट में है मामला')

रणबीर-आलिया का कथित वेडिंग मेन्यू

‘बॉलीवुड लाइफ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने कथित तौर पर शादी के लिए लखनऊ और दिल्ली से शेफ को बुलवाया है। दूल्हा और दुल्हन के अलावा एक और महत्वपूर्ण शादी का मुख्य आकर्षण टेस्टी मेन्यू होगा। सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि, मेन्यू में लखनऊ के कबाब, बिरयानी और लाजवाब डिश के साथ दिल्ली का चाट काउंटर मौजूद होगा। इतना ही नहीं! सूत्र ने आगे दावा किया कि, चूंकि आलिया भट्ट शाकाहारी हैं, इसलिए 25 से अधिक काउंटरों में शाकाहारी व्यंजन शामिल होंगे।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने पहना 32 हजार रुपए का ब्लैक जंपसूट, गोल्ड हुप्स के साथ लग रही थीं स्टनिंग)

फिलहाल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। वैसे, उनकी शादी के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.