Vedang Raina ने रूमर्ड GF Khushi Kapoor की अच्छाई के बारे में की बात, कहा- 'मैं चाहूंगा कि उन्हें..'

हाल ही में, यंग स्टार वेदांग रैना ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी कपूर के बारे में बात की है। आइए आपको ​बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Vedang Raina ने रूमर्ड GF Khushi Kapoor की अच्छाई के बारे में की बात, कहा- 'मैं चाहूंगा कि उन्हें..'

फिल्म 'द आर्चीज' के को-आर्टिस्ट खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और वेदांग रैना के बीच पिछले कुछ समय से डेटिंग की अफवाह है। जहां खुशी ने हाल ही में 'कॉफी विद करण 8' में कहा था कि वे 'सिर्फ दोस्त हैं', वहीं वेदांग ने पहले के एक साक्षात्कार में अफवाहों का खंडन किया था। हालांकि, उनकी पब्लिक अपीयरेंस से अक्सर अटकलें लगाई जाती हैं कि वे डेटिंग कर रहे हैं। अब, वेदांग ने खुलासा किया है कि वह खुशी के बारे में क्या फील करते हैं।

वेदांग रैना ने खुशी कपूर संग बॉन्डिंग पर की बात

'इंस्टेंट बॉलीवुड' से बात करते हुए वेदांग ने कहा, ''मुझे यह बात पसंद है कि वह हमेशा दूसरों का ख्याल रखती हैं और वह बहुत उदार हैं। आपको पता है, वह दूसरों को खुद से पहले रखती हैं।'' उनके बारे में कुछ बर्दाश्त करने के सवाल पर वेदांग ने कहा, ''यह वास्तव में कुछ ऐसा नहीं है, जिसे मैं बर्दाश्त करता हूं, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं उनके बारे में बदलना चाहता हूं। वह कभी-कभी सेल्फ-डाउट ट्रिप पर जाती हैं। वह खुद पर और अपनी क्षमताओं पर सवाल उठाती हैं और मैं चाहूंगा कि उन्हें खुद पर और अधिक भरोसा हो।''

khushi kapoor

जब खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग अफेयर पर दी थी प्रतिक्रिया

इससे पहले, 'कॉफी विद करण 8' में फिल्म निर्माता करण जौहर ने ख़ुशी से पूछा था कि क्या उन अफवाहों में कोई सच्चाई है कि वह वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। इस पर उन्होंने कहा था, ''झूठ, मैं इसे झूठ कहती हूं, यह सच नहीं है।" उन्होंने बाद में कहा, "आप 'ओम शांति ओम' के उस सीन को जानते हैं, जहां लोगों की एक लाइन है, जो कह रही है, 'ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।''

khushi

जब Janhvi Kapoor ने रूमर्ड BF Shikhar Pahariya संग अंबानी के गणपति विसर्जन में जमकर किया था डांस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वेदांग रैना ने खुशी संग रिश्ते पर की थी बात

वेदांग ने एक इंटरव्यू में अफवाहों पर बात की थी और स्पष्ट किया था कि वह और खुशी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उनके शब्दों में, “खुशी और मैं कई लेवल पर जुड़े हुए हैं। संगीत में हमारी रुचि एक जैसी है। खुशी और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं। मेरा उनके साथ बहुत मजबूत रिश्ता है। हम एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं और हम कई चीजों से जुड़े हुए हैं।''

khushi

Khushi Kapoor का बर्थडे: Orry ने Janhvi-Shikhar और वेदांग के साथ अपनी लंच डेट की झलकियां कीं शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब खुशी कपूर और वेदांग रैना के डेटिंग की अफवाहें आईं सामने

'द आर्चीज' की रिलीज के बाद यह अटकलें लगाई गईं कि खुशी कपूर अपने को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं, जिन्होंने फिल्म में रेगी का किरदार निभाया था। दोनों को अक्सर एक साथ देखे जाने के बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी थीं। वेदांग, जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया व ओरी के साथ ख़ुशी के बर्थडे पार्टी का भी हिस्सा थे। वह खुशी कपूर के क्रिसमस सेलिब्रेशन में उनके करीबी दोस्तों के साथ भी मौजूद थे। हाल ही में, उन्हें ख़ुशी के परिवार के साथ मुंबई आते हुए देखा गया था, जब वे छुट्टियों पर एक साथ नए साल का जश्न मना रहे थे।

khushi

Khushi Kapoor 'द आर्चीज' के को-स्टार Vedang Raina को कर रहीं डेट? एक्टर ने रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, खुशी कपूर और वेदांग रैना के रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.