किश्वर मर्चेंट ने बताया अपने बेटे का नाम, फैमिली का क्यूट वीडियो शेयर कर की अनाउंसमेंट

एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में, अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

किश्वर मर्चेंट ने बताया अपने बेटे का नाम, फैमिली का क्यूट वीडियो शेयर कर की अनाउंसमेंट

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और उनके पति व एक्टर सुयश राय (Suyyash Rai) ने 27 अगस्त 2021 को अपने बेबी बॉय का वेलकम किया था। तब से इस कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। दोनों अपने हर एक स्पेशल मोमेंट की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। हाल ही में, कपल ने अपने बेटे के नाम की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Kishwer Merchantt and Suyyash Rai

दरअसल, 01 सितंबर 2021 को किश्वर मर्चेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा ही प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बेबी के साथ किश्वर और सुयश की फैमिली की हर एक स्पेशल मोमेंट को दिखाया गया है। वीडियो में पूरी फैमिली घर में बेबी के आने से बेहद खुश नजर आ रही है, सभी अपनी-अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए देखे जा सकते हैं।

(ये भी पढ़ें: सुयश राय की बहन श्रुति ने भाभी किश्वर की तारीफ में शेयर किया पोस्ट, एक्ट्रेस ने किया ये कमेंट)  

इसी वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है। किश्वर ने इसे शेयर करते हुए लोगों को अपने बेटे का नाम बताया है। उन्होंने लिखा है, ''निर्भाऊ मां का "निर्वैर" बेटा। हेलो वर्ल्ड.. मिलिए "निर्वैर राय" से। @suyyashrai @raishrutirai @rai.ranjana @mamaamerchantt @fabihhaa_designs @krrishrai98।'' एक्ट्रेस के इस कैप्शन से साफ है कि, उन्होंने अपने बेटे का नाम निर्वैर (Nirvair Rai) रखा है।

Kishwer Merchantt

इसके पहले, 30 अगस्त 2021 को किश्वर मर्चेंंट अपने बेबी बॉय को अस्पताल से लेकर अपने घर पहुंची थीं। इस दौरान उनके पूरे घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। यहां तक कि, बेबी की नर्सरी को भी पहले से ही तैयार किया गया था। किश्वर की फैमिली ने अपने घर में एक्ट्रेस और बेबी का बहुत ही अच्छे से स्वागत किया था। इसका एक वीडियो किश्वर ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन के जरिए अपनी फैमिली का इस ग्रैंड वेलकम के लिए शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा था, ''घर पर हमारा स्वागत.. सभी खास लोगों ने इसे बेहद खास बनाया।''

(ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की बेटी मीशा के बर्थडे पर नानी ने बनाई थी खास डिश, मां मीरा ने शेयर कीं जश्न की फोटोज)

फिलहाल, आपको किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के बेटे का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.