'इश्कबाज़' फेम कुणाल जयसिंह (Kunal Jaisingh) और एक्ट्रेस भारती कुमार (Bharti Kumar) 20 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों शादी के पहले 5 साल तक अच्छे दोस्त रहे थे। कुणाल और भारती ने दोस्त बनने से लेकर बेस्ट फ्रेंड बनने और फिर पति-पत्नी बनने तक का खूबसूरत सफर तय किया है। इस सफर में दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाया है। इसलिए, दोनों के बीच शादी के तीन साल बाद भी वही प्यार और बॉन्ड देखने को मिलता है।
कुणाल और भारती पहली बार 'द बडी प्रोजेक्ट' के सेट पर मिले थे। भारती से शादी करने के फैसले के बारे में बात करते हुए, कुणाल बताते हैं कि, "भारती एक घरेलू और आधुनिक लड़की हैं। उनका दिल पानी की तरह साफ है और वह कहीं भी एडजस्ट कर सकती हैं। भारती एक ऐसी लड़की है, जिसे कोई भी अपनी पत्नी के रूप में चाहेगा।"
(ये भी पढ़ें- सैफ-करीना से विराट-अनुष्का और शाहरुख-गौरी तक, ये हैं बॉलीवुड के 6 सबसे अमीर कपल)
भारती और कुणाल ने 20 दिंसबर 2021 को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई है। इस खास मौके पर कुणाल ने 'ई टाइम्स' को एक दिए गए इंटरव्यू में भारती के लिए अपने प्यार के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "प्यार के बारे में अमेजिंग बात यह है कि, यह जादुई है। जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप बस उसके सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं। मगर, जब आप इसे कागज पर लिखने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो अपने प्यार की गहराई को व्यक्त करने के लिए आप सही शब्द तक नहीं ढूंढ पाते हैं। खासकर जब सालगिरह की शुभकामनाओं की बात आती है। आज भी अपनी पत्नी भारती के प्रति मेरा प्यार व्यक्त करने लिए शब्द कम पड़ते हैं। मैं उन्हें अपनी सबसे अच्छे दोस्त के रूप में पाकर बहुत खुश हूं।"
(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: प्रतीक के लिए देवोलीना ने जाहिर की अपनी फीलिंग, क्या घर में शुरू होगी नई लव स्टोरी?)
कुणाल ने भारती के लिए अपने प्यार के बारे में बताते हुए आगे कहा, "मैं बस महसूस कर सकता हूं कि, इस मौके पर रवींद्रनाथ टैगोर के ये शब्द कितने प्यारे हैं और वो मेरी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त करते हैं।" उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि, मैंने तुमसे अनगिनत रूपों में, अनगिनत बार, जीवन के बाद, जीवन में, उम्र के बाद, उम्र में, हमेशा के लिए प्यार किया है।"
एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए, वह कहते हैं, “हम इस दिन को एन्जॉय कर रहे हैं। हम रात के खाने के लिए जाएंगे। हमने अपने दिन की शुरुआत अपनी शादी के एल्बम को देखकर की है।" उन्होंने कहा, "जब भी मैं भारती के साथ होता हूं, मुझे एक रोमांटिक फिल्म के हीरो की तरह महसूस होता है। वह मेरी जिंदगी को पूरा करती हैं।"
कुणाल रोमांटिक भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं और उन्हें आखिरी बार शो 'क्यूं उथ्थे दिल छोड़ आए' में एक ग्रे शेड में देखा गया था। उन्होंने 'इश्कबाज़' और 'पवित्र भाग्य' जैसे शो में काम किया है।
(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद गृह प्रवेश की तस्वीरें कीं शेयर, सासू मां के लिए लिखा नोट)
फिलहाल, हम कुणाल और भारती को शादी के तीसरे सालगिरह की शुभकामनाएं देते हैं। आपको कुणाल और भारती के जिंदगी से जुड़ी ये जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही कोई सुजाव हो तो अवश्य दें।