आदित्य कपूर को एक्टर देव आनंद से पता चला था माता-पिता गीता बाली-शम्मी कपूर की लव स्टोरी

आदित्य राज कपूर ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपनी मां गीता बाली और पिता शम्मी कपूर की लव स्टोरी के बारे में बताया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आदित्य कपूर को एक्टर देव आनंद से पता चला था माता-पिता गीता बाली-शम्मी कपूर की लव स्टोरी

अभिनेता शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और एक्ट्रेस गीता बाली (Geeta Bali) के बेटे आदित्य राज कपूर ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने माता-पिता की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से बताया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

shammi kapoor

(ये भी पढ़ें: शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से भरी थी पत्नी गीता की मांग, सुबह 4 बजे रचाई थी शादी, जानें इनकी प्रेम कहानी)

दरअसल, 'ई-टाइम्स' के साथ बातचीत में आदित्य राज कपूर से उनके माता-पिता की लव स्टोरी के बारे में बताने के लिए कहा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, ''इसके पीछे भी एक कहानी है। मैं खुद उनकी प्रेम कहानी जानने को उत्सुक हूं। जो मैंने पढ़ा और सुना था, वो मुझे देव आनंद से पता चला था।''

Shammi Kapoor and Geeta Bali's marriage

हुआ ये कि, एक बार देव आनंद ने मुझे मिलने बुलाया था। वो जानना चाहते थे कि, मैं जीवन में क्या कर रहा हूं। मैंने बताया था कि, मैं लेखक हूं। मैंने उनसे अपने माता-पिता की लव स्टोरी बताने के लिए कहा था। मैंने उनसे कहा था कि, मैं अपनी मां के बारे में जानना चाहता हूं, क्योंकि उनके निधन के समय में सिर्फ 9 साल का था। तब देव साहब ने सबको अपने दफ्तर से बाहर जाने को कहा और हम दोनों सिर्फ ऑफिस में रह गए। देव साहब ने कहा, आपके पाप रास्कल थे, उन्होंने कहा, वो 'बाज़ी' फिल्म के सेट पर आकर उनकी मां को ले जाना चाहते थे। देव साहब ने कहा कि, लोग 'बाज़ी' के सेट पर मेरी मां को देखने आते थे। उन्होंने ये भी कहा कि, मेरी नाक, मेरी मां की नाक पर गयी है। मैं यह सब सुन कर खुश था। आदित्य ने बताया कि, मेरे पापा की सफलता के पीछे मेरी मां का सबसे बड़ा योगदान रहा है। ये बात खुद मेरे पिताजी कहते थे।

Shammi Kapoor and Geeta Bali's marriage

(ये भी पढ़ें: चेचक की वजह से हुआ था एक्ट्रेस गीता बाली का निधन, मां के जाने के बाद बेटे ने कही थी ये बात)

इस तरह शम्मी कपूर और गीता बाली की लव स्टोरी शुरू हुई और आखिरकार दोनों ने साल 1955 में शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे आदित्य राज कपूर और कंचन केतन देसाई हैं। हालांकि, साल 1965 में गीता बाली का निधन हुआ था और साल 2011 में शम्मी कपूर इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। 

Shammi Kapoor and Geeta Bali's children

(ये भी पढ़ें: शम्मी कपूर लव लाइफ: दो बार प्यार में हुए फेल, दो बार रचाई शादी, पहली पत्नी की चेचक से हो गई थी मौत)

फिलहाल, शम्मी कपूर और गीता बाली भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। तो आपको इनकी लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.