मानवी गगरू ने आउटडोर लंच पार्टी में पति कुमार वरुण संग की ट्विनिंग, व्हाइट लहंगे में दिखीं स्टनिंग

टीवी एक्ट्रेस मानवी गगरू अपने पति कुमार वरुण के साथ एक आउटडोर लंच पार्टी में व्हाइट लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मानवी गगरू ने आउटडोर लंच पार्टी में पति कुमार वरुण संग की ट्विनिंग, व्हाइट लहंगे में दिखीं स्टनिंग

'फोर मोर शॉट्स प्लीज' फेम मानवी गगरू (Maanvi Gagroo) ने 23 फरवरी 2023 को अपने सोलमेट कुमार वरुण के साथ शादी रचाई थी। इस जोड़े ने कोर्ट मैरिज की और उसके बाद एक पार्टी की मेजबानी की। अब अभिनेत्री ने दिल्ली में अपने आउटडोर लंच पार्टी से पति कुमार वरुण के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। 

maanvi gagroo

लंच पार्टी के लिए मानवी गगरू ने पहना व्हाइट लहंगा

दरअसल, 27 फरवरी 2023 को मानवी गगरू ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति कुमार वरुण के साथ एक जॉइंट पोस्ट में कुछ दिलकश तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में मानवी डिजाइनर पायल सिंघल के कलेक्शन से लिए गए व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने आउटफिट को स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पेयर किया था और अपने पति के ट्विनिंग की थी।

maanvi

maanvi

अपने बालों को खुला रखते हुए फूलों से सजी मानवी ने ब्लश्ड गालों, न्यूड लिपस्टिक और आईलाइनर के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, कुमार वरुण ने एक सफेद कुर्ता-पायजामा और एक मैचिंग व्हाइट फुल कढ़ाई वाला बंदगला जैकेट पहना था। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया, "#2323 समारोह दिल्ली की सर्दियों में आउटडोर लंच पार्टी के बिना अधूरा होता।"

maanvi

मानवी गगरू का ब्राइडल लुक

अपनी शादी के लिए मानवी लाल चिकनकारी साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे स्लीवलेस रेड-ब्लाउज और मैचिंग शीयर दुपट्टे के साथ पेयर किया था। मानवी ने अपने लुक को चोकर नेकपीस और मिनिमल मांग टीका से स्टाइल किया था। सटल डेवी शीन मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। दूसरी ओर, कुमार ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी और ड्यूल टोंड पगड़ी व मोती के हार के साथ अपने लुक को पूरा किया था। शादी की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Maanvi Gagroo’s white lehenga for lunch party

Maanvi Gagroo’s white lehenga for lunch party

मानवी गगरू ने अपने सनडाउनर बैश के लिए पहना था गुलाबी लहंगा 

मानवी ने अपने सनडाउनर बैश के लिए गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। उनके आउटफिट में फ्लोरल डिटेलिंग के साथ लहंगा स्कर्ट और यूनिक फ्लेयर स्लीव्स वाली चोली थी। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से एक्सेसराइज किया था। पोनीटेल में बंधे घुंघराले बालों और सटल मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था। वहीं, उनके दूल्हे ब्लैक टक्सीडो में हैंडसम लग रहे थे।

maanvi

मानवी गगरू और कुमार वरुण का रिश्ता

14 फरवरी 2023 को मानवी गगरू ने पुष्टि की थी कि लोकप्रिय कॉमेडियन कुमार वरुण वही हैं, जिनके साथ वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे कि मानवी और वरुण सिर्फ दोस्त ही नहीं, बल्कि कुछ और भी हैं, लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा करीबी दोस्तों के रूप में अपने बंधन को बांध रखा था। हालांकि, रोमांस के दिन 'वैलेंटाइन डे' पर मानवी गगरू ने वरुण के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की और अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।

Maanvi Gagroo’s white lehenga for lunch party

फिलहाल, मानवी की आउटडोर लंच पार्टी की तस्वीरें हमें बहुत पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.