NMACC में शामिल हुए गेस्ट को चांदी की थाली में मिले थे ये स्वादिष्ट व्यंजन, महीप कपूर ने दिखाई झल​क

'NMACC' में शामिल हुए सभी मेहमानों को चांदी की थाली में भोजन परोसा गया था। आइए आपको दिखाते हैं उन्होंने किस तरह के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

NMACC में शामिल हुए गेस्ट को चांदी की थाली में मिले थे ये स्वादिष्ट व्यंजन, महीप कपूर ने दिखाई झल​क

'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' (NMACC) में 'इंडिया इन फैशन' प्रदर्शनी के शुभारंभ में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की कई हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें रेखा, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, आलिया भट्ट, महीप कपूर, रणवीर सिंह, ज़ेंडया, टॉम हॉलैंड और पेनेलोप क्रूज़ समेत कई सितारे शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ 'फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स' फेम संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने 2 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। महीप ने अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें हमें कार्यक्रम के लिए तैयार होने से लेकर, कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन करने और खाने का लुत्फ उठाने तक की झलक मिली। इस शानदार शाम के शाम के लिए महीप ने ब्लैक कलर की साड़ी, मैचिंग शिमरी जैकेट पहनी थी।

debina

महीप कपूर ने 'NMACC' के भोजन की दिखाई झल​क

महीप ने 'NMACC' में उन्हें परोसे गए भोजन की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में चांदी की एक बड़ी थाली के साथ कई कटोरियां दिखाई गई हैं। भारतीय व्यंजनों की भव्य थाली में रोटियां, दाल, पालक पनीर, करी, हलवा, मिठाई, पापड़ और लड्डू शामिल थे। एक टेबल पर थाली के बगल में शराब का एक गिलास और पानी से भरा एक गिलास रखा था।

maheep

तस्वीरों में से एक में तीन पुतलों को मैचिंग सिल्वर एथनिक आउटफिट पहने हुए दिखाया गया है, जिनके चेहरे पर घूंघट है। महीप ने अपनी बेटी शनाया कपूर और भतीजी-अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ पैपराज़ी के लिए पोज देते हुए एक तस्वीर भी साझा की। आखिरी तस्वीर में महीप को नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा सजदेह के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। महीप ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "अविश्वसनीय शाम @nmacc.india।

maheep kapoor

maheep

maheep kapoor

'जियो वर्ल्ड सेंटर' में स्थित 'NMACC' का 31 मार्च 2023 को उद्घाटन किया गया और उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन 1 अप्रैल 2023 को फैशन शोकेस का शुभारंभ किया गया। इवेंट में सलमान खान, गौरी खान, सुहाना खान, आर्यन खान, करण जौहर, काजोल, वरुण धवन, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन भी मौजूद थे।

'NMACC' में अमिताभ की 'बहू' ऐश्वर्या संग दिखी रेखा की बॉन्डिंग, पोती आराध्या को गले लगाते आईं नजर। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको 'NMACC' में परोसी गई डिशेज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.