Manasvi Mamgai: 'BB 17' की वाइल्डकार्ड एंट्री, जिन्होंने रिक्रिएट किया था मंदाकिनी का बोल्ड सीन

यहां हम आपको 'बिग बॉस 17' में वाइल्डकार्ड एंट्री करने जा रहीं मनस्वी ममगई के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूर्व मिस इंडिया हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Manasvi Mamgai: 'BB 17' की वाइल्डकार्ड एंट्री, जिन्होंने रिक्रिएट किया था मंदाकिनी का बोल्ड सीन

'मिस इंडिया 2010' मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) तब सुर्खियों में आई थीं, जब उनका नाम 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट्स में अनाउंस किया गया था। हालांकि, लास्ट टाइम पर पता चला कि वह शो में शामिल नहीं हो रही हैं। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं, क्योंकि अब वह 'बिग बॉस 17' में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के तौर पर एंट्री करेंगी। उनके साथ ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल भी शो में शामिल होंगे।

बता दें कि मनस्वी ममगई एक पॉपुलर मॉडल, अभिनेत्री और एक्टिविस्ट हैं, जिन्होंने सुपर्ण वर्मा की 'द ट्रायल' में अपने काम से बहुत ध्यान आकर्षित किया था, जिसमें उन्हें काजोल, एली खान, शीबा चड्ढा, कुब्रा सैत जैसे सितारों के साथ देखा गया था। वह पूर्व 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड' भी हैं। उन्होंने 2010 में यह खिताब जीता था। इतना ही नहीं, वह 'मिस इंडिया टूरिज्म इंटरनेशनल' और 'मिस टूरिज्म इंटरनेशनल 2008' भी हैं। साल 2016 में उन्हें 'रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन' के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

Manasvi Mamgai

मनस्वी ममगई का जन्म और शुरुआती लाइफ

पूर्व 'फेमिना मिस इंडिया' मनस्वी ममगई का जन्म 10 अक्टूबर 1989 को दिल्ली में हुआ था। हालांकि, दिवा ने अपने शुरुआती साल चंडीगढ़ में बिताए थे। कई रिपोर्टों के अनुसार, जब वह 15 वर्ष की थीं, तब तक मनस्वी ने डांस, सिंगिंग और स्केटिंग में लगभग 50 अवॉर्ड्स और सर्टिफिकेट जीते थे। इसके बाद उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया और सफलता हासिल की।

मनस्वी ममगई का मॉडलिंग करियर

साल 2006 की बात है, जब मनस्वी ममगई ने 'एलीट मॉडल लुक इंडिया' जीता और 'इंडिया फैशन वीक' में अपनी शुरुआत की, जिससे उन्हें मॉडलिंग की दुनिया के बारे में बहुत सी चीजें सीखने को मिलीं। 2010 में उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब जीता और 'मिस वर्ल्ड फिनाले 2010' में 8वें स्थान पर रहीं। इतनी पहचान मिलने के बाद मनस्वी ने कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के साथ काम करना शुरू किया और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Manasvi Mamgai

Salman Khan को 'BB 17' के लिए मिल रहे 12 करोड़ रुपए प्रति सप्ताह, जानें पूरे सीजन की फीस

मनस्वी ममगई का एक्टिंग करियर

मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद मनस्वी ममगई ने अनुपम खेर के एक्टर प्रिपेयर्स से अभिनय का प्रशिक्षण लिया। 2012 में वह आंदोलन-बेस्ड 'लिम्बो' का हिस्सा थीं, जिसे मुंबई के 'पृथ्वी थिएटर' में दिखाया गया था। इसे आलोचकों से अच्छी समीक्षा मिली थी। इतना ही नहीं, 'LIMBO' की स्क्रीनिंग पेरिस में भी की गई थी और इसकी बेशुमार सफलता के बाद मनस्वी को फिल्म 'The World Before Her' में काम करने का मौका मिला।

2014 में उन्होंने सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद मनस्वी ने दो म्यूजिक वीडियो 'दम बा दम' और 'यादें' पर काम किया। कई रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने हाल के वर्षों में एक अमेरिकी गेम शो भी जीता है, जिसे 'द प्राइस इज़ राइट' नाम से जाना जाता है।

Manasvi Mamgai

जब मनस्वी ममगई ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी के आइकॉनिक बोल्ड सीन को किया रीक्रिएट

बता दें कि यह जुलाई 2023 की बात है, जब मनस्वी ममगई ने अपने बोल्ड फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें उन्हें प्रतिष्ठित अभिनेत्री मंदाकिनी के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया था। फोटोज में वह व्हाइट साड़ी में बेहद बोल्ड लग रही थीं, जिन्होंने बिना ब्रा के भीगी साड़ी में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

Manasvi Mamgai

Manasvi Mamgai

Manasvi Mamgai

Salman Khan का शो BB 17: फोन एक्सेस से कपल्स के लिए प्राइवेट स्पेस तक, बहुत कुछ है खास.... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, मनस्वी ममगई को 'बिग बॉस 17' में देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.