Manisha Rani अपने पुराने घर से मुंबई के नए लैविश हाउस में हुईं शिफ्ट, दिखाई दोनों की झलकियां

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी ने हाल ही में मुंबई में नया घर खरीदा है। हाल ही में, उन्होंने अपने नए और पुराने घर की झलक दिखाई है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Manisha Rani अपने पुराने घर से मुंबई के नए लैविश हाउस में हुईं शिफ्ट, दिखाई दोनों की झलकियां

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी (Manisha Rani) ने अपनी लाइफ में बहुत संघर्ष किया है। हालांकि, अब वह अपने सपनों की जिंदगी जीना शुरू कर चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने मुंबई में आलीशान घर खरीदने के बाद एक और मील का पत्थर हासिल किया है। सोशल मीडिया स्टार ने अपने यूट्यूब व्लॉग में एक छोटे से घर में रहने से लेकर मुंबई में एक नए आलीशान घर में शिफ्ट होने तक की अपनी जर्नी शेयर की है। मनीषा रानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने अपने पुराने और नए घर का टूर भी कराया है।

Manisha Rani Old House

Manisha Rani Old House

मनीषा रानी ने दिखाई अपने पुराने घर की झलकियां

मनीषा रानी ने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे वह अपने परिवार के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होने के लिए बहुत उत्साहित हैं। सबसे पहले वह अपने पुराने घर के कमरे, किचन और हॉल दिखाती हैं। इसे दिखाते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा से एक बड़े घर में रहना चाहती थीं। हालांकि, इस घर से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं और इसलिए उन्हें इसे छोड़ने का बड़ा दुख है। उन्होंने आगे बताया कि कैसे उनका पुराना घर उनके लिए भाग्यशाली रहा है।

Manisha Rani Old House

Manisha Rani Old House

मनीषा ने कहा, ''यह घर छोटा था, खासकर किचन और इसलिए मैं हमेशा बड़ा व बेहतर घर चाहती थी। हालांकि, मैं इस बात से कभी इनकार नहीं कर सकती कि इस पुराने घर से मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। यह मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहेगा।'' इसके साथ ही उन्होंने व्लॉग में अपने सभी फैंस को थैंक्यू बोलते हुए कहा, ''आप सभी की वजह से और अपनी मेहनत से मैं एक नया घर खरीद पाई हूं।''

Manisha Rani Old House

Manisha Rani Old House

मनीषा रानी ने अपने नए घर की भी दिखाई झलक

इसके बाद उन्होंने अपने नए आलीशान घर का टूर कराया। वीडियो में उन्होंने अपने नए घर के किचन, बेडरूम और वॉशरूम की झलक दिखाई। उन्होंने कहा, ''आखिरकार हम अपने नए घर में आ गए हैं। मैं हमेशा बालकनी वाला घर चाहती थी और आखिरकार मुझे एक बालकनी मिल गई। मैं बहुत खुश हूं।" 

Manisha Rani New House

Manisha Rani New House

Manisha Rani New House

कमेंट बॉक्स में नेटिजंस ने उनके लिए प्यार और तारीफ की बारिश की। एक यूजर ने लिखा, ''वह बहुत सिंपल और प्यारी हैं। मैं इस बात से प्रभावित हूं कि वह कभी भी अपने परिवार को किसी भी चीज में पीछे नहीं रखतीं।'' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह सोशल मीडिया पर सबसे रियल पर्सनैलिटीज में से एक हैं।" एक और यूजर का कहना था, "मनीषा सबसे प्यारी हैं.. मैं उनसे प्यार करता हूं।"

Manisha Rani New House

जब 'BB OTT 2' विनर Elvish Yadav ने Manisha Rani संग रिश्ते पर की थी बात, कहा था- 'वह सिर्फ एक दोस्त हैं...' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मनीषा रानी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो मनीषा रानी रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की सेकेंड रनर अप थीं। इसके साथ ही वह अभी तक कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सिंगर टोनी कक्कर के साथ दो म्यूजिक वीडियोज शूट किए हैं।

Manisha Rani New House

Manisha Rani: वेट्रेस से 'BB OTT 2' की सेकेंड रनर-अप बनने तक, बेहद इंस्पायरिंग है उनकी जर्नी। पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको मनीषा रानी के घर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.