मासूम मीनावाला ने 'गोद भराई' में पहनी 3-डी साड़ी, 'बेबी शैलूम' हार फ्लॉन्ट करती आईं नजर

हाल ही में, फैशन ब्लॉगर मासूम मीनावाला की गोद भराई की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह 3-डी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मासूम मीनावाला ने 'गोद भराई' में पहनी 3-डी साड़ी, 'बेबी शैलूम' हार फ्लॉन्ट करती आईं नजर

मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला (Masoom Minawala) अपनी मदरहुड जर्नी पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह काफी समय से भारत से बाहर थीं। हालांकि, अब अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई अपने घर वापस आ गई हैं। हाल ही में, हमें उनकी गोद भराई समारोह की खूबसूरत झलकियां मिलीं। अपनी साड़ी से लेकर अपने अनोखे गहनों तक, मासूम ने अपने ऑन-पॉइंट स्टाइल स्टेटमेंट से फिर से हमारा दिल जीत लिया।

masoom

जो नहीं जानते, पहले उन्हें बता दें ​कि साल 2017 में मासूम ने अपनी भव्य शादी के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शालिन मेहता के साथ शादी रचाई थी। मासूम ने अपनी शादी के दिन सफेद रंग का खूबसूरत लहंगा पहनकर सभी को हैरान कर दिया था। तब से मासूम अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर कर रही हैं।

masoom

28 अक्टूबर 2022 को मासूम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गोद भराई समारोह की झलकियां पोस्ट की हैं। वह डिज़ाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन से 3-डी फ्लोरल कढ़ाई वाली पेस्टल हरे रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। मासूम ने अपने लुक को एमराल्ड चोकर नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स से सजाया था। हालांकि, यह उनका यूनिक 'बेबी शैलूम' नेकपीस था, जिसने हमें हैरान कर दिया।

masoom

masoom

masoom

कुछ दिनों पहले मासूम ने 'लैक्मे फैशन वीक' में रैंप वॉक किया था। यह तीसरी बार है, जब उन्होंने किसी भारतीय फैशन शो में रैंप वॉक किया था। हालांकि, सबसे अच्छी बात यह थी कि वह इस बार अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती थीं। मासूम डिजाइनर जोड़ी गौरी और नैनिका के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। फ्लोई स्कर्ट के साथ डीप प्लंजिंग नेकलाइन गाउन में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

masoom

हरे रंग के डैंगलर्स और मैचिंग रिंग में मासूम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। न्यूड मेकअप और पीछे बंधे बालों ने उनके लुक को कंप्लीट किया था। मासूम ने खुलासा किया था कि वह तीसरी बार रैंप वॉक कर रही थीं। होने वाली मां ने गर्व से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।

masoom

हमें मासूम का गोद भराई लुक बहुत पसंद है। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.