करण पाहवा ने पत्नी सुप्रिया की गोद भराई की दिखाई झलक, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं होने वाली मां

हाल ही में, टीवी एक्टर करण पाहवा की पत्नी सुप्रिया राजमित्रा की गोद भराई का आयोजन किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

करण पाहवा ने पत्नी सुप्रिया की गोद भराई की दिखाई झलक, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं होने वाली मां

पॉपुलर टीवी एक्टर करण पाहवा (Karan Pahwa) अपने जीवन में एक नई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, करण और उनकी पत्नी सुप्रिया राजमित्रा (Supriya Rajmitra) जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हाल ही में, एक्टर की पत्नी की गोद भराई का फंक्शन रखा गया था, जिसकी एक झलक एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।

karan pahwa

करण और सुप्रिया ने 10 दिसंबर 2018 को इंगेजमेंट की थी। उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा था, "अधूरी सांस थी..धड़कन अधूरी थी..अधूरे हम.. मगर अब चांद पूरा है फलक पे और अब पूरे हैं हम।" इसके बाद कपल ने मार्च 2019 में शादी रचाई थी और अब दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

karan pahwa

16 नवंबर 2022 को करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी सुप्रिया की गोद भराई का एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया। गोद भराई सेरेमनी के लिए सुप्रिया ने बंधनी अनारकली आउटफिट पहना था। क्लिप की शुरुआत सुप्रिया द्वारा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए होती है। हम दोनों को उनके 'डैडी-टू-बी' और 'मम्मी-टू-बी' के रूप में भी देख सकते हैं। इसके साथ ही करण ने लिखा, "एक बेबी होना अपने साथी और बच्चे दोनों के साथ फिर से प्यार होने जैसा है।"

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

करण और सुप्रिया की शादी मार्च 2019 में एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में हुई थी। इससे पहले, 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में करण ने अपनी प्रेम कहानी साझा की थी और बताया था कि उन दोनों के बीच प्यार कैसे हुआ था। अभिनेता ने कहा था, "यह बहुत सही है, शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, मेरे मामले में भी ऐसा ही था। मैं पहली बार अपनी प्रेमिका से एक डांस क्लास में मिला और बस फिर प्यार हो गया। हमारी प्रेम कहानी पूरी तरह से फिल्मी है। हम पहले दोस्त बने और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार की ओर बढ़ी। हमारा रिश्ता कई उतार-चढ़ाव से गुजरा। हमारा रिश्ता एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप था, क्योंकि मुझे एक्टिंग के लिए मुंबई आना पड़ा था। सुप्रिया हमेशा एक मजबूत स्तंभ की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं।"

karan pahwa

वर्क फ्रंट की बात करें, तो करण पाहवा वर्तमान में 'अली बाबा-दास्तान-ए-काबुल' नाम के टीवी शो में काम कर रहे हैं। फिलहाल, हम भी कपल को बधाई देते हैं। तो, आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.