बिजनेसमैन Ravi Ruia ने लंदन में खरीदा 1200 करोड़ का हनोवर मेंशन हाउस, Ambani-Adani को छोड़ा पीछे

आइए भारतीय अरबपति रवि रुइया के जीवन पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने 1200 करोड़ रुपए में लंदन का फेमस हनोवर लॉज मेंशन हाउस खरीदा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिजनेसमैन Ravi Ruia ने लंदन में खरीदा 1200 करोड़ का हनोवर मेंशन हाउस, Ambani-Adani को छोड़ा पीछे

रवि रुइया (Ravi Ruia) मल्टीनेशनल समूह 'एस्सार ग्रुप' के को-फाउंडर व दुनिया के सबसे अमीर भारतीयों में से एक हैं। अरबपति बिजनेसमैन शशि रुइया (Shashi Ruia) के भाई हैं और उन्हें रुइया ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। वर्षों से रवि और शशि अपने 'एस्सार ग्रुप' के साथ कई इंडस्ट्रीज पर राज कर रहे हैं। यह 1969 की बात है, जब रुइया ब्रदर्स ने 'एस्सार ग्रुप' की स्थापना की थी।

ग्रुप कई इंडस्ट्रीज में काम करता है और इसके अंतर्गत कुछ दिग्गज कंपनियों में 'एस्सार पोर्ट्स', 'एस्सार ऑयल यूके', 'एस्सार ऑयल एंड गैस एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन', 'एस्सार पावर', 'एस्सार प्रोजेक्ट्स' और 'एस्सार शिपिंग' शामिल हैं।

Ravi Ruia buys Hanover Lodge Mansion house in London worth Rs. 1200 crores

रवि रुइया और शशि रुइया शायद ही अपने-अपने परिवारों व बच्चों के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई देते हैं, क्योंकि रुइया ब्रदर्स अपने निजी जीवन को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखना पसंद करते हैं। हालांकि, अरबपति अक्सर अपने बिजनेस डिसीजन के कारण सुर्खियां बटोरते हैं।

रवि रुइया ने लंदन में खरीदा 1200 करोड़ रुपए का 'हनोवर लॉज मेंशन हाउस' 

Ravi Ruia buys Hanover Lodge Mansion house in London worth Rs. 1200 crores

जुलाई 2023 में रवि रुइया ने इंटरनेट ब्रेक कर दिया था और सभी भारतीय अरबपतियों का ध्यान आकर्षित किया था, जब यह घोषणा की गई थी कि उन्होंने लंदन में एक बेहद महंगी संपत्ति खरीदी है। बता दें कि अरबपति बिजनेसमैन ने लंदन में फेमस 'हनोवर लॉज मेंशन हाउस' खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 1200 करोड़ रुपए है।

रवि रुइया ने मुकेश अंबानी-गौतम अडानी और अन्य अरबपतियों को छोड़ा पीछे

Ravi Ruia

कई रिपोर्टों के अनुसार, रवि रुइया ने कंजर्वेटिव पार्टी के राजकुमार बागरी से 'हनोवर लॉज मेंशन हाउस' 1200 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था। यह संपत्ति पहले Andrey Goncharenko नाम के एक रूसी इन्वेस्टर के पास थी। भारतीय अरबपति रवि का लंदन घर 150 पार्क रोड पर स्थित है। यह उस क्षेत्र की सबसे महंगी संपत्तियों में से एक है।

Ravi Ruia

जैसे ही रवि रुइया द्वारा 'हनोवर लॉज मेंशन' खरीदने की मीडिया रिपोर्ट इंटरनेट पर आईं, कई नेटिजंस और बिजनेस स्पेशलिस्ट ने बताया कि कैसे रवि ने अन्य मशहूर भारतीय अरबपतियों को पीछे छोड़ते हुए लंदन में फेमस 'हनोवर लॉज मेंशन हाउस' खरीदा।

Ravi Ruia

रवि रुइया और शशि रुइया की कुल संपत्ति

Ruia Brothers

रुइया ब्रदर्स रवि रुइया और शशि रुइया दुनिया के सबसे अमीर भारतीयों में से एक हैं। हालांकि, उनकी संबंधित संपत्ति किसी को पूरी तरह से ज्ञात नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रवि और शशि की कुल संपत्ति लगभग 18037 करोड़ रुपए है। 

रवि रुइया की पत्नी मधु और उनके बच्चे

Ravi Ruia

अरबपति बिजनेसमैन रवि रुइया अपनी पत्नी मधु से खुशी-खुशी शादीशुदा हैं और कपल के दो बच्चे हैं। उनका परिवार मुंबई में ही रहता है, लेकिन शायद ही वह कभी सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई देते हैं।

Ravi Ruia

खैर, इतने सारे भारतीय अरबपतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ते हुए देखना बहुत अच्छा है। तो आप रवि रुइया के बेहद महंगे लंदन घर के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.