मीरा राजपूत ने ननद सनाह कपूर के संगीत में पति शाहिद संग किया था लिप-लॉक, देखें वीडियो

23 जून 2022 को हमें शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर और मयंक पाहवा की शादी के वीडियो का ट्रेलर मिला। इसमें शाहिद और मीरा के रोमांटिक पलों को दिखाया गया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मीरा राजपूत ने ननद सनाह कपूर के संगीत में पति शाहिद संग किया था लिप-लॉक, देखें वीडियो

दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह कपूर 2 मार्च 2022 को एक अंतरंग समारोह में अपने जीवन के प्यार मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। यह कार्यक्रम महाबलेश्वर में हुआ था। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ अपनी सौतेली बहन की शादी में शिरकत की थी। सनाह और मयंक की शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

mira

अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने से लेकर अपनी खुद की शादी की कसमें लिखने तक, सनाह और मयंक ने एक आदर्श शादी की नींव रखी थी। अब, हमें उनकी वेडिंग का एक खूबसूरत वीडियो मिला है और इसमें दिखाया गया है कि, कपल अपनी फैमिली को कितना महत्व देता है। इसके अलावा, वीडियो में शाहिद और मीरा के बीच प्यार भरे पलों ने हमारे दिलों को पिघला दिया। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।

mira

(ये भी पढ़ें- जब 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त के कबूलनामे से टूट गए थे सुनील दत्त, जानिए पूरी कहानी)

23 जून 2022 को सनाह कपूर और मयंक पाहवा की शादी के आधिकारिक फोटोग्राफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनकी अंतरंग शादी का एक ट्रेलर साझा किया। वीडियो में सनाह की इंटीमेट वेडिंग के कुछ खूबसूरत पलों को दिखाया गया है और यह सब प्यार व हंसी के बारे में है। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी शाहिद और मीरा का चुपके से किस करना। इसने हमारे दिलों को पिघला दिया। इसके अलावा, बहुत प्यार करने वाले जोड़े के बेटे ज़ैन कपूर को भी अपनी बुआ की शादी में लॉलीपॉप का आनंद लेते हुए देखा गया। यहां देखें वीडियो।

mira

zain

(ये भी पढ़ें- बॉबी देओल के दोनों बेटे आर्यमान-धरम बॉलीवुड में एंट्री करने की कर रहे तैयारी! एक्टर ने कही ये बात)

सनाह कपूर की शादी के कुछ दिनों बाद मीरा राजपूत ने अपने इंस्टा हैंडल से बच्चों मीशा और ज़ैन का एक प्यारा बूमरैंग साझा किया था, जो झूले पर आनंद ले रहे थे। इसके साथ, उन्होंने कैप्शन में एक नोट लिखा था और खुलासा किया था कि, उनके बच्चों ने शादी और प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए क्या पहना था। उन्हें कुदरत के नजारे कहते हुए उनकी बिंदास मां ने एक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "तो बच्चे अपनी पहली शादी के लिए गए और मैं बस यही सोच रही थी कि, वो कैंडी की दुकान में बच्चों की तरह खाएंगे-पीएंगे और पूरे परिवार द्वारा स्पॉइल हो जाएंगे, लेकिन दोनों ने बहुत एंजॉय किया था।''

2 मार्च 2022 को मीरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रिय पति शाहिद के साथ अपने ननद सनाह कपूर की शादी से एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में मीरा आइवरी कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स और पिन-स्ट्रेट बालों के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। दूसरी ओर, शाहिद काले रंग के सूट में लाल पॉकेट स्क्वेयर के साथ बेहद हैंडसम लग रहे थे।

mira

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा-राजीव सेन के रिश्ते में फिर से आई दरार! एक्ट्रेस ने अलग होने का दिया संकेत)

फिलहाल, हमें सनाह कपूर की शादी से और अधिक प्यार भरी झलक देखने का इंतजार है। तो आपको सामने आया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.