Neha Marda ने शेयर किया 'गोदभराई' का वीडियो, अनारकली में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी गोदभराई की रस्म का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अनारकली सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Neha Marda ने शेयर किया 'गोदभराई' का वीडियो, अनारकली में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) जल्द ही पहली बार मदरहुड फेज को अपनाने जा रही हैं। एक्ट्रेस इस समय अपने आखिरी ट्राइमेस्टर में हैं। इस बीच, हाल ही में उनके परिवार ने उनके लिए गोदभराई का आयोजन किया, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने 27 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। 

neha marda

नेहा मर्दा ने शेयर किया गोदभराई का वीडियो

नेहा मर्दा की हाल ही में गोदभराई की रस्म अदा की गई, जिसमें उन्हें उनके परिवार से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला। नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गोदभराई का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फ्लोरल प्रिंटेड बकाइन कलर का अनारकली सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग दुपट्टे और गोल्डन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है, जिसमें एक नेकपीस और कुछ अंगूठियां शामिल थीं। वीडियो में हम बैकग्राउंड में की गई फूलों की सजावट देख सकते हैं और इसमें कोई शक नहीं कि वेन्यू की सजावट के साथ-साथ नेहा के चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो भी देखने लायक था। 

neha marda

neha marda

neha marda

जब नेहा मर्दा ने प्रेग्नेंसी पर अपने पति आयुष्मान के फर्स्ट रिएक्शन का किया था खुलासा

4 दिसंबर 2022 को नेहा मर्दा ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक प्यारा वीडियो शेयर किया था, जिसमें हम उनके पति आयुष्मान अग्रवाल के उस रिएक्शन को देख सकते थे, जो उन्होंने नेहा की प्रेग्नेंसी पर दिया था। वीडियो में आयुष्मान एक सोफे पर बैठे हुए अपने फोन में बिजी नजर आ रहे थे। तभी नेहा वहां आती हैं और अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाती हैं, जिसे देखकर आयुष्मान काफी खुश हो गए थे। बाद में उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए अपनी पत्नी नेहा को गले लगाया था और उन्हें किस भी किया था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

neha marda

neha marda

नेहा मर्दा ने शादी के दस साल बाद मां बनने के फैसले पर की थी बात 

नेहा और आयुष्मान ने 10 फरवरी 2012 को कोलकाता में शादी रचाई थी। अब शादी के करीब 11 साल बाद कपल पैरेंटहुड लाइफ को अपनाने जा रहा है। कुछ दिनों पहले नेहा ने शादी के दस साल बाद मां बनने के फैसले पर बात की थी। जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह कभी बेबी प्लानिंग को लेकर अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के कभी न खत्म होने वाले सवालों से परेशान हुई हैं, तो उन्होंने खूबसूरत जवाब दिया था। नेहा ने कहा था कि गर्भावस्था एक व्यक्तिगत पसंद है, इसलिए किसी को भी आपके जीवन के फैसलों पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। होने वाली मां ने यह भी साझा किया था कि एक विवाहित जोड़ा आसानी से लोगों के अनावश्यक सवालों का जवाब नहीं देने का विकल्प चुन सकता है। बता दें कि नेहा ने 24 नवंबर 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस दौरान वह रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

neha marda

फिलहाल, आपको नेहा की गोदभराई की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.