MS Dhoni के रांची फार्महाउस से Virat Kohli के बंगले तक, जानें क्रिकेटर्स के महंगे घरों के बारे में

यहां हम आपको इंडियन क्रिकेटर्स के बेहद महंगे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

MS Dhoni के रांची फार्महाउस से Virat Kohli के बंगले तक, जानें क्रिकेटर्स के महंगे घरों के बारे में

क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसका जादू हर किसी के सर चढ़कर बोलता है। इस खेल का क्रेज ही कुछ ऐसा है कि मैच खत्म होने तक दर्शक टीवी स्क्रीन से चिपके रहते हैं। ऐसे में क्रिकेटर्स का भी अलग ही फैनबेस है। उनके फैंस अपने फेवरेट प्लेयर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में यहां हम आपको इंडिया के कुछ टॉप क्रिकेटर्स के शानदार घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। 

1. महेंद्र सिंह धोनी का रांची फार्महाउस

dhoni

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पास अपने होमटाउन रांची में एक शानदार फार्महाउस है। 'कैलाशपति' नाम का यह फार्महाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है और रांची के हेमू रोड स्थित धोनी के दूसरे घर से महज 20 मिनट की दूरी पर है। क्रिकेटर ने 2017 में इस संपत्ति को खरीदा था, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक है। फार्महाउस का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन नेचुरल लैंडस्केप है।

2. युवराज सिंह का मुंबई अपार्टमेंट

yuvraj

युवराज सिंह मुंबई के वर्ली में एक भव्य सी-फेसिंग अपार्टमेंट के मालिक हैं। 16,000 वर्ग फुट से ज्यादा जगह में फैला यह अपार्टमेंट डुप्लेक्स है और 'ओमकार टावर्स' की 29वीं मंजिल पर स्थित है। युवराज ने यह अपार्टमेंट 2013 में 64 करोड़ रुपए में खरीदा था। अपार्टमेंट का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन इसकी ग्लास-पैनल वाली बालकनी से अरब सागर का दिखने का शानदार नजारा है। इसके अलावा, क्रिकेटर के पास गोवा में एक वेकेशन होम भी है।

3. सचिन तेंदुलकर का बांद्रा स्थित घर

tendulkar home

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में एक शानदार घर है। इसे मूल रूप से 'दोराब विला' के नाम से जाना जाता था, जिसे उन्होंने 2007 में खरीदा था। साल 2011 में तेंदुलकर इस घर में शिफ्ट हुए थे। सचिन के इस बंगले में तीन मंजिल, दो बेसमेंट और एक छत शामिल है। 6000 वर्ग फुट जगह में फैले इस घर की कीमत 38 करोड़ रुपए है।

4. रोहित शर्मा का वर्ली अपार्टमेंट

rohit sharma

भारतीय क्रिकेटर्स की महंगी कारें: विराट की 'बेंटले स्पर' से हार्दिक की 'लेंबोर्गिनी' तक, देखें लिस्ट

रोहित शर्मा के पास मुंबई के वर्ली में 'आहूजा टावर्स' की 29वीं मंजिल पर एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। उन्होंने 30 करोड़ रुपए की कीमत में साल 2015 में इसे खरीदा था, जिसमें चार बेडरूम और 13 फीट ऊंची शानदार छत है। इसके अलावा, रोहित के घर में एक विशाल बैठक, वॉक-इन अलमारी और अन्य सुविधाएं हैं। दरअसल, क्रिकेटर ने इस घर में एक अत्याधुनिक होम ऑटोमेशन भी जोड़ा है, जो वॉयस-कमांड कंट्रोल पैनल के जरिए लाइटिंग, गैजेट्स और टेंपरेचर को दूर से ही कंट्रोल कर सकता है।

5. सुनील गावस्कर का गोवा विला

sunil gavaskar home

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर के पास गोवा में एक शांत और शानदार हॉलिडे विला है, जो 5000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। गावस्कर ने यह 2017 में खरीदा था, जो 'ISPRAVA विला प्रोजेक्ट' का हिस्सा है। यह पूरी तरह से विंटेज फर्नीचर से लैस है, जो इस स्थान में पुरानी दुनिया के आकर्षण को जोड़ता है। हरियाली से घिरा यह विला क्रिकेटर और उनके परिवार के लिए एक शांतिपूर्ण जगह है।

6. सुरेश रैना का गाजियाबाद स्थित घर

suresh raina

सुरेश रैना ने अपने सपनों का घर अपने होमटाउन गाजियाबाद में बनाया है। यह घर एक झोपड़ी की तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। राज नगर के प्रसिद्ध इलाके में स्थित इस घर में ब्लैक एंड व्हाइट ग्रेनाइट संगमरमर का काम किया गया है। क्रिकेटर और उनके परिवार के नेचर लव को ध्यान में रखते हुए उनके घर के चारों ओर हरियाली का व्यू दिखाई देता है। इसमें एक ओपन बैकयार्ड भी है, जो सुरेश के लिए जिम एरिया के रूप में भी काम करता है।

7. सौरव गांगुली की हवेली

saurav

'कोलकाता के राजकुमार' सौरव गांगुली के पास एक पुश्तैनी हवेली है, जो उनके परिवार का एक समृद्ध इतिहास समेटे हुए है। दिलचस्प बात यह है कि बेहाला इलाके में सौरव की संपत्ति पूरे कोलकाता में सबसे बड़ी निजी हवेली में से एक है। घर का एक विशेष आकर्षण इसका यादगार चीज़ों से भरा कमरा है, जहां दादा अपना अधिकांश समय बिताना पसंद करते हैं। अन्य सुविधाओं में एक विशाल गार्डन, एक क्रिकेट पिच और बरामदे के साथ एक खुला फ्रंटयार्ड शामिल है।

8. रवींद्र जड़ेजा का जामनगर बंगला

ravindra home

गुजरात के जामनगर में रवींद्र जड़ेजा का आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 10 करोड़ बताई जाती है। इसकी जाली और झरोखा थीम घर में चार-चांद लगाने का काम करती है। साथ ही कुछ ऐसी फिटिंग है, जो घर में शाही माहौल को बढ़ाती है। जडेजा के घर के एंट्रेस गेट के रूप में एक बड़ा लकड़ी का गेट है, जो एक राजा के लिए परफेक्ट लगता है। 

9. वडोदरा में हार्दिक पांड्या का पेंटहाउस

hardik home

हार्दिक पांड्या का वडोदरा पेंटहाउस, जिसमें उनके भाई क्रुणाल पांड्या भी हिस्सेदार हैं, वह 6000 वर्ग फुट के फैला हुआ है। टॉप फोर फ्लोर्स के साथ पूरी जगह एक मॉडर्न टेस्ट के अनुसार बनाई गई है। पेंटहाउस में एक प्राइवेट जिम और एक थिएटर भी है। शहर के पॉश इलाकों में से एक दिवालीपुरा में स्थित इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 3.6 करोड़ रुपए है।

10. विराट कोहली का गुरुग्राम बंगला

virat kohli

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का हरियाणा के गुरुग्राम में डीएलएफ फेज 1 के पॉश इलाके में एक प्यारा घर है। 10,000 वर्ग फुट के निर्मित क्षेत्र वाले इस घर में स्विमिंग पूल, पर्सनल बार जैसी कुछ सुविधाएं हैं। अनुमान है कि विराट के इस बंगले की कीमत 80 करोड़ रुपए है।

(ये हैं वो 7 क्रिकेटर्स जिन्होंने अलग धर्म में रचाई शादी, एक ने तो प्यार के लिए छोड़ दिया अपना देश, जानने के लिए यहां क्लिक करें।)

फिलहाल, आपको किस क्रिकेटर का घर ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.