मुनीषा खटवानी ने दोस्तों संग एंजॉय की अपनी बैचलरेट पार्टी, शादी के लिए एक्साइटेड दिखीं एक्ट्रेस

अभिनेत्री और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी ने हाल ही में, अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मुनीषा खटवानी ने दोस्तों संग एंजॉय की अपनी बैचलरेट पार्टी, शादी के लिए एक्साइटेड दिखीं एक्ट्रेस

बी-टाउन और टीवी जगत में आए दिन सितारों की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी (Munisha Khatwani) भी शामिल हो गई हैं, क्योंकि जल्द ही एक्ट्रेस अपने प्यार समीर ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में, अपनी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एंजॉय की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Munisha Khatwani with fiance Sameer Thakur

पहले ये जान लीजिए कि, 'तंत्र' और 'अपने पराए' शो के जरिए मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने वाली मुनीषा खटवानी 25 मार्च 2022 को बिजनेसमैन समीर ठाकुर के साथ शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में 22 मार्च को मेहंदी समारोह के साथ शुरू होंगी और फिर कॉकटेल पार्टी, सगाई और हल्दी समारोह के बाद शादी होगी। शादी से पहले अभिनेत्री ने अपनी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एंजॉय की।

(ये भी पढ़ें- BF राकेश बापट को मुंबई शिफ्ट करवाना चाहती हैं शमिता शेट्टी! बातचीत हुई बंद)

Munisha Khatwani with fiance Sameer Thakur

मुनीषा ने 12 मार्च 2022 को अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। तस्वीरों में मुनीषा को अपनी सेलेब्स दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। इस पार्टी में कश्मीरा शाह, रोहित वर्मा, तनाज ईरानी, सारा अरफीन खान, मनाली जगताप, वंदना सजनानी खट्टर और रोनिता मुखर्जी ने शिरकत की थी।

Munisha Khatwani bachelorette party

Munisha Khatwani bachelorette party

Munisha Khatwani bachelorette party

Munisha Khatwani bachelorette party Glimpse

Munisha Khatwani bachelorette party Glimpse

फोटोज में होने वाली दुल्हन मुनीषा ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनकी सभी ब्राइड्समैड्स ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है, “प्यार प्यार और केवल प्यार .. सबसे यादगार यात्रा के लिए लड़कियों को धन्यवाद .. वास्तव में एक विस्फोट था। आपके सभी प्रयासों ने दिल को छू लिया। आप सभी को बहुत प्यार करती हूं। बहुत बहुत धन्यवाद @kashmera1 @rohitkverma @tannazirani_ @saraarfeenkhan @manalijagtap @vandanasajnaniofficial @mukherjeeronita। उलटी गिनती शुरू।”

Munisha Khatwani bachelorette party Glimpse

Munisha Khatwani bachelorette party Glimpse

Munisha Khatwani bachelorette party Glimpse

Munisha Khatwani bachelorette party Glimpse

कुछ समय पहले मुनीषा खटवानी ने अपनी शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “यह केवल पारिवारिक मामला होगा। समीर और मेरी सुबह खार के एक मंदिर में एक साधारण शादी होगी। सैम पिछले साल फरवरी में काम के सिलसिले में अफ्रीका गए थे और दूसरी लहर के दौरान यात्रा प्रतिबंधों के कारण वापस नहीं आ सके। उनके जल्द ही भारत लौटने की उम्मीद है। इस दौरान वह वीडियो कॉल पर सारी प्लानिंग में हिस्सा ले रहे हैं।”

(ये भी पढ़ें- होने वाली दुल्हन शमा सिकंदर ने जेम्स मिलिरॉन संग शादी की तैयारी के बारे में की बात)

Munisha Khatwani with her beau Sameer Thakur

यही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि, उनकी शादी की प्लानिंग तीन बार फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा था, “दुर्भाग्य से, महामारी के कारण हमारी शादी को सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि तीन बार टालना पड़ा। अन्य रिश्तेदारों के अलावा, सैम और मेरे भाई प्रतिबंधों के बीच भारत की यात्रा नहीं कर सकते थे। ऐसे में हमारे पास इसे स्थगित करने के अलावा कोई चारा नहीं था। हालांकि, पहले से ही बहुत देरी हो चुकी है, इसलिए हमने अगले महीने (मार्च) शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।”

Munisha Khatwani with her beau Sameer Thakur

(ये भी पढ़ें- दीया मिर्जा ने पहली बार बेटे अव्यान की पूरी फोटो की शेयर, काउच पर बैठे क्यूट दिख रहे लाडले)

फिलहाल, हमें मुनीषा खटवानी की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको उनकी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.