मुनीषा खटवानी ने बताया हनीमून प्लान, कहा- 'लौटने के बाद लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहेंगे'

शादी के बाद हाल ही में, एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी ने अपने हनीमून प्लानिंग के बारे में खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मुनीषा खटवानी ने बताया हनीमून प्लान, कहा- 'लौटने के बाद लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहेंगे'

एक्ट्रेस व टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी (Munisha Khatwani) 25 मार्च 2022 को बिजनेसमैन समीर ठाकुर (Sameer Thakur) से शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो गईं। अब शादी के दो दिन बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और हनीमून के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

munisha khatwani

पहले आइए मुनीषा खटवानी और समीर ठाकुर के वेडिंग लुक पर एक नजर डाल लेते हैं। शादी के लिए मुनीषा ने टोमैटो-रेड कलर का स्टोन-जड़ित लहंगा पहना था और इसे स्कैलप्ड हेमलाइन व भारी चोली से सजे नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने यूनिक गहनों का विकल्प चुना था, जिसमें मोती, क्रिस्टल और हरे मोती की बूंदों से सजी पोल्की हार, एक मैचिंग चोकर नेकपीस, मांग टीका से सजी एक माथा पट्टी, एक चिकना नथ, सुनहरी चूड़ियां और चूड़ा शामिल थे। वहीं, उनके दूल्हे राजा समीर रेड शेरवानी सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। यहां देखिए मुनीषा और समीर की शादी की झलकियां।

Munisha Khatwani Wedding Photos

Munisha Khatwani Wedding Photos

Munisha Khatwani Wedding Photos

(ये भी पढ़ें- शनाया कपूर रैंप वॉक के लिए बुरी तरह हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'ये बतख के जैसे क्यों चल रही है?')

अब आइए आपको एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी ने शादी के बाद 'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, "शादी करना अच्छा लगता है, लेकिन मैं अभी तक इस भावना में डूबी नहीं हूं। मैं कहूंगी, देर से शादी करो, लेकिन सही से शादी करो।"

Munisha Khatwani Wedding Photos

अभी नवविवाहित जोड़े शादी के बाद की रस्मों में व्यस्त हैं और कुछ हफ़्ते में वह अपने हनीमून के लिए जाने से पहले रिश्तेदारों के पास जा रहे हैं। इसके बारे में बात करते हुए मुनीषा कहती हैं, "जैसे ही हमारा वीजा फाइनल हो जाएगा, हम अगले कुछ हफ्तों में एक महीने के लिए लंदन जा रहे हैं।"

Munisha Khatwani Wedding Photos

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने प्रेग्नेंसी के बारे में की बात, कहा- 'पहली तिमाही में बहुत मुश्किल हुई थी')

हालांकि, हनीमून खत्म होने के तुरंत बाद कपल अपने-अपने फील्ड में व्यस्त हो जाएंगे। वह कहती हैं, ''समीर करीब एक साल के लिए कैमरून (अफ्रीका) के लिए रवाना होंगे। मैं अपने वर्क कमिटमेंट के कारण उनके साथ नहीं जा सकती। इसलिए, हम फिर से एक होने तक हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहेंगे।”

munisha

कपल ने साल 2020 की शुरुआत में शादी करने की योजना बनाई थी। हालांकि, उनके अधिकांश रिश्तेदार विदेश में थे, इसलिए वे महामारी के कारण एक्ट्रेस की शादी में नहीं आ सकते थे, इसलिए उस महीने शादी के बजाय एक रोका समारोह हुआ था। इस बारे में कुछ दिनों पहले 'ई-टाइम्स' के साथ बातचीत में मुनीषा ने कहा था कि, “दुर्भाग्य से, महामारी के कारण हमारी शादी में एक बार नहीं, बल्कि तीन बार देरी हुई। अन्य रिश्तेदारों के अलावा, सैम और मेरे भाई प्रतिबंधों के बीच भारत की यात्रा नहीं कर सकते थे। ऐसे में हमारे पास इसे स्थगित करने के अलावा कोई चारा नहीं था। हालांकि, पहले से ही देरी हो चुकी थी, इसलिए इस बार हमने जल्दी शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। चीजों को अंतिम समय में करना बहुत अच्छा है। मैं आदर्श रूप से एक भव्य शादी को पसंद करती हूं, लेकिन महामारी की वजह से लगे प्रतिबंधों के कारण मुझे अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ा। गेस्ट लिस्ट कम करना, अब तक के सबसे कठिन कामों में से एक रहा है।”

munisha

(ये भी पढ़ें- मीरा की रैंप वॉक पर आया शाहिद कपूर का रिएक्शन, प्राउड हसबैंड ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट)

फिलहाल, हम मुनीषा और समीर के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.