'शगुन की मेहंदी' से शुरू हुई मुनीषा खटवानी की शादी की रस्में, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत

टीवी एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'शगुन की मेहंदी' से शुरू हुई मुनीषा खटवानी की शादी की रस्में, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत

टेलीविजन अभिनेत्री मुनीषा खटवानी (Munisha Khatwani) अपनी मैरिड लाइफ को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वो अपने प्यार समीर ठाकुर से शादी रचाने वाली हैं। मुनीषा खटवानी ज्यादातर अपने टैरो रीडिंग और ज्योतिष भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं। वह टेली टाउन की एक प्रसिद्ध टैरो रीडर हैं।

munisha

पहले ये जान लीजिए कि, मुनीषा खटवानी को अपनी शादी दो बार टालनी पड़ी थी। सबसे पहले, कारण महामारी का था, जिसने उनकी दुल्हन बनने की योजना को बर्बाद कर दिया था। दूसरी बार, उनकी भाभी गर्भवती हो गई थीं और अब आखिरकार, मुनीषा भव्य दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

munisha

(ये भी पढ़ें- नोरा फतेही ने 3,81,000 रुपये की पहनी फ्लोरल स्ट्रैपलेस ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत)

दरअसल, 22 मार्च 2022 को मुनीषा खटवानी ने अपनी मेंहदी की रस्म की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। समारोह के लिए होने वाली दुल्हन ने गोटा कढ़ाई के साथ पीले रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने हैवी नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से अपने लुक को और निखारा था। डार्क आईज के साथ उन्होंने अपना मेकअप लाइट रखा था। यहां देखिए उनकी तस्वीरें।

munisha

munisha

munisha

(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल व्हाइट वेडिंग के बाद तमिल रीति से करेंगे शादी, हल्दी रस्म में दिखे खुश)

इससे पहले, 12 मार्च 2022 को 'तंत्र' अभिनेत्री मुनीषा ने अपनी बैचलरेट पार्टी से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। फोटोज में, हम मुनीषा के अपने खास दोस्तों कश्मीरा शाह, रोहित वर्मा, तनाज ईरानी और कई अन्य लोगों को देख सकते हैं। इन सभी ने पार्टी को जमकर एंजॉय किया था। मुनीषा ने ब्लैक स्ट्रैपी ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही थीं।

munisha

(ये भी पढ़ें-सना खान ने पी 24 कैरेट सोने की परत वाली चाय, कीमत जान उड़ जाएंगे होश)

फिलहाल, हमें तो मुनीषा खटवानी की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको इनकी मेंहदी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Munisha Katwani)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.